पांढुर्णा में 5 किलो गोमांस के साथ बाप बेटे गिरफ्तार: महाराष्ट्र से अर्टिगा से हो रहा था परिवहन, 3 महीने में दूसरी कार्रवाई – Pandhurna News

पांढुर्णा में 5 किलो गोमांस के साथ बाप बेटे गिरफ्तार:  महाराष्ट्र से अर्टिगा से हो रहा था परिवहन, 3 महीने में दूसरी कार्रवाई – Pandhurna News




पांढुर्णा पुलिस ने शुक्रवार शाम वाड़ेगांव-बनगांव रोड पर एक अर्टिगा कार (MH 21 AX 0079) को रोककर उसमें से 5 किलो से ज्यादा अवैध गोमांस बरामद किया है। थाना प्रभारी अमित दानी ने बताया कि उन्हें खबरी से पक्की सूचना मिली थी कि इस रास्ते से अवैध मांस ले जाया जा रहा है। इसी आधार पर टीम ने घेराबंदी की और जैसे ही संदिग्ध कार आई, उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें गोमांस मिला। कबाड़ी पिता-पुत्र गिरफ्तार, कार भी जब्त पुलिस ने इस मामले में घन पेठ वार्ड के रहने वाले कबाड़ी व्यापारी अहमद खान और उसके बेटे फरहान खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी अर्टिगा कार को भी कब्जे में ले लिया है और दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों ने साफ कह दिया है कि जिले में किसी भी तरह का अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। जिले में अवैध धंधों को रोकने के लिए पुलिस लगातार इस तरह की चेकिंग अभियान चला रही है। तीन महीने में दूसरी कामयाबी पांढुर्णा पुलिस के लिए पिछले तीन महीनों में यह दूसरी सफलता है। इससे पहले 24 जनवरी को भी पुलिस ने एक मां-बेटी को करीब 33 किलो गोमांस के साथ पकड़ा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों का नेटवर्क कहां तक फैला है और वे कब से यह काम कर रहे थे।



Source link