बंडा नगर परिषद सीएमओ से पार्षद ने की अभद्रता: सागर में नगर परिषद के चेंबर में घुसकर सीएमओ को धमकाया, पार्षद पर FIR दर्ज – Sagar News

बंडा नगर परिषद सीएमओ से पार्षद ने की अभद्रता:  सागर में नगर परिषद के चेंबर में घुसकर सीएमओ को धमकाया, पार्षद पर FIR दर्ज – Sagar News




सागर की बंडा नगर परिषद के भाजपा पार्षद ने गुरुवार को सीएमओ के चेंबर में घुसकर अभद्रता की। सीएमओ को जातिगत अपमानित करते हुए गालियां दी और धमकाया। सीएमओ चेंबर से बाहर आए तो दोबारा पार्षद ने उन्हें सबके सामने धमकाते हुए जातिसूचक शब्द कहे। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद नगर परिषद के कर्मचारी व अन्य लोगों ने मामला शांत कराया। सीएमओ की शिकायत पर बंडा थाना पुलिस ने पार्षद के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। बंडा नगर परिषद सीएमओ आरसी अहिरवार पिता राजाराम अहिरवार, 60 साल ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गुरुवार दोपहर अपने कक्ष में विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ा था, तभी पार्षद प्रभुदयाल पिता कालूराम राठौर वहां आया। पार्षद ने पूर्व में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना द्वितीय चरण के तहत निर्माण कार्य किए थे, उन पुराने कार्यों के भुगतान संबंध का दबाव बनाने एक आवेदन लेकर आया, जिसे मार्क करके दे दिया। इसके बाद पार्षद प्रभुदयाल प्रस्ताव रजिस्टर देखने का बोलने लगे। जब उनसे कहा कि अभी वीडियो कॉन्फ्रेंस में व्यस्त हूं। प्रस्ताव रजिस्टर नगर परिषद अध्यक्ष की अनुमति से दिखा दूंगा। इसी बात को लेकर बहस करते हुए जातिगत अपमानित किया। गालियां देते हुए धमकी दी और शासकीय कार्य में बाधा डाली। सीएमओ ने बताया कि वह चेंबर से बाहर निकले तो पार्षद प्रभुदयाल चिल्ला-चिल्लाकर अपशब्द कहे। सीएमओ ने पुलिस से की शिकायत में पार्षद से खुद की जान को खतरा बताया है। पार्षद पर मामला दर्ज किया है बंडा थाना प्रभारी अंजली उदेनिया ने बताया कि बंडा नगर परिषद सीएमओ आरसी अहिरवार ने भाजपा पार्षद के खिलाफ शिकायत की थी, जिस पर पार्षद के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।



Source link