बेटी को सिखाओ, वरना…मोनालिसा के फरमान से निकाह करने पर भड़के प्रवीण तोगड़िया

बेटी को सिखाओ, वरना…मोनालिसा के फरमान से निकाह करने पर भड़के प्रवीण तोगड़िया


Last Updated:

Pravin Togadia Monalisa Bhosle: मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली मोनालिसा भोंसले कुंभ में माला बेचकर चर्चा में आई थीं. तब उनके वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए थे. इसके बाद उन्होंने फरमान खान से निकाह कर लिया, जिस पर खूब बवाल हुआ और इसे लव जिहाद तक करार दे दिया गया है. अब मोनालिसा पर प्रवीण तोगड़िया ने भी बड़ी बात कही है.

Zoom

प्रवीण तोगड़िया ने मोनालिसा के लिए कही ये बात

Pravin Togadia: केरल में मोनालिसा भोंसले और फरमान खान ने शादी कर ली थी, लेकिन अब इसको लेकर मध्य प्रदेश में भी सियासत गरमा गई है, जहां कई लोग इसे लव जिहाद बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे मोनालिसा का निजी फैसला बता रहे हैं. जबकि मोनालिसा के माता-पिता उससे वापस लौटने की गुहार लगा चुके हैं. अब इस पर हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया का बयान भी सामने आया है.

खंडवा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने मोनालिसा भोंसले के बारे में बोलते हुए कहा कि हम सबको बचपन से ही बेटा बेटी को सावधान करो और उन्हें सिखाओ. कौन कैसा है. आप 15 साल की उम्र में नहीं सिखा सकते हो. बचपन में सिखा सकते हो. हमारे सभी परिवार को जागना ही पड़ेगा. वरना बेटी भी कल उसी रास्ते जाएगी.

हिंदू कल्याण के लिए निकला हूं: प्रवीण तोगड़िया
उन्होंने कहा कि मैंने एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र तैयार करने का लक्ष्य रखा है. प्रत्येक में 100 परिवारों को जोड़ेंगे और इस तरह से 1 करोड़ परिवारों को जोड़कर हिंदू एकता के लिए निकला हूं. मैं हिंदू कल्याण के लिए निकला हूं.

युद्ध के बारे में उन्होंने कहा कि कहा कि पहले दुश्मन हमारे घर में आकर हमला करता था, लेकिन अब वे आपस में ही लड़ रहे हैं. भारत अपनी आर्थिक स्थिति संभालने का प्रयास कर रहा है. थोड़ी तकलीफ जरूर पड़ रही, लेकिन उसमें से भी निकल जाएगा.

पांच राज्यों को चुनाव पर तोगड़िया ने कही ये बात
5 राज्यों में होने वाले चार चुनाव पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वहां का मतदाता चतुर है. श्रेष्ठ निर्णय करेगा. असम, पश्चिम बंगाल और केरल में घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां की जनता मतदान के जरिए जवाब देगी.



Source link