मनासा में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद बवाल: 4 आरोपी गिरफ्तार, पथराव-आगजनी और शासकीय कार्य में बाधा डालने पर पुलिस की कार्रवाई – Neemuch News

मनासा में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद बवाल:  4 आरोपी गिरफ्तार, पथराव-आगजनी और शासकीय कार्य में बाधा डालने पर पुलिस की कार्रवाई – Neemuch News




नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद भड़की हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पहली एफआईआर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी अब्दुल रहमान पर की गई है, जबकि दूसरी एफआईआर भीड़ द्वारा किए गए पथराव और तोड़फोड़ के मामले में दर्ज की गई है। मनासा थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के अनुसार, आगजनी, शासकीय कार्य में बाधा और बलवा सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसमें देवेंद्र पिता सतनारायण, हरीश खाती पिता राधेश्याम, रामनिवास पिता राधाकिशन और अमीर सिंह बंजारा को नामजद कर गिरफ्तार किया गया। इन सभी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। वीडियो फुटेज से करेंगे अन्य की पहचान एडिशनल एसपी नवल सिंह ने जानकारी दी कि क्षेत्र में हुई तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव की घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अब घटना के समय के वीडियो फुटेज और सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर अन्य दंगाइयों की पहचान की जा रही है, जिनके नाम भी जल्द ही एफआईआर में जोड़े जाएंगे। छेड़छाड़ के आरोपी पर पहले ही कार्रवाई एएसपी ने बताया कि नाबालिग से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान पर घटना के तुरंत बाद ही मामला दर्ज कर लिया गया था। इसके बावजूद क्षेत्र में तनाव फैला और उग्र भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस बल लगातार गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।



Source link