Last Updated:
Sachin Tendulkar Prank Video: ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपने शरारती अंदाज से फैंस को लोटपोट कर दिया. एक मजेदार प्रैंक वीडियो में सचिन ने अपने हमशक्ल का इस्तेमाल कर एक करीबी दोस्त को ‘अप्रैल फूल’ बनाया. जब दोस्त ने हमशक्ल को असली सचिन समझकर गले लगाया, तो हकीकत जानकर उसकी बोलती बंद हो गई. इंटरनेशनल क्रिकेट में 34,357 रन और 100 शतकों का महारिकॉर्ड बनाने वाले मास्टर ब्लास्टर का यह चुलबुला रूप सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है.
सचिन तेंदुलकर ने दोस्त के साथ किया प्रैंक.
नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर का नाम अनुशासन, गंभीरता और महानता का पर्याय माना जाता है. लेकिन मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले सचिन असल जिंदगी में काफी मजाकिया और जिंदादिल इंसान हैं. हाल में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त के साथ ऐसी मजेदार शरारत की, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
सचिन तेंदुलकर (Sachin TendulkaR) ने यह प्रैंक 1 अप्रैल यानी ‘अप्रैल फूल्स डे’ के मौके पर किया. उन्होंने अपने ही जैसे दिखने वाले एक हमशक्ल की मदद से अपने दोस्त को चकमा देने की योजना बनाई. वीडियो की शुरुआत में सचिन अपने उस हमशक्ल को थम्स-अप (इशारा) देते हैं, जो एक कुर्सी पर बैठा होता है. वह व्यक्ति पीछे से देखने में बिल्कुल सचिन जैसा ही लग रहा था. तभी सचिन का एक अनजान दोस्त कमरे में दाखिल होता है. कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को असली सचिन समझकर वह दोस्त बड़े उत्साह के साथ पीछे से गले लगाने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे ही वह गले लगता है, सचिन का हमशक्ल अचानक ‘गुस्से’ में प्रतिक्रिया देता है. दोस्त इस अचानक हुए बर्ताव से हक्का-बक्का रह जाता है और उसे समझ नहीं आता कि सचिन को क्या हो गया है.