ये हैं पावर्ड टेलगेट के साथ आने वाली टॉप-5 SUV, कीमत ₹11.50 लाख से शुरू

ये हैं पावर्ड टेलगेट के साथ आने वाली टॉप-5 SUV, कीमत ₹11.50 लाख से शुरू


5 Most Affordable Cars With Powered Tailgate in India: मौजूदा समय में पावर्ड टेलगेट (ऑटोमैटिक बूट डोर) प्रीमियम फीचर नहीं रहा, बल्कि कई लोगों के लिए जरूरत बन गया है. ये सुविधा हाथों में सामान होने पर भी आसानी से बूट खोलने-बंद करने में मदद करती है. खासकर परिवारों और लंबी ड्राइव के लिए पावर्ड टेल गेट सबसे बेहतर ऑप्शन है.

2026 में कई किफायती SUV और क्रॉसओवर में ये फीचर उपलब्ध हो गया है, जो बजट खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प है. यहां हम भारत की 5 सबसे सस्ती कारों के बारे में जानेंगे, जिनमें पावर्ड टेलगेट मिलता है और इनकी कीमत भी काफी अफोर्डेबल है. इस लिस्ट में हमने Renault Duster, Maruti Suzuki Victoris, Tata Curvv, MG Windsor EV और MG Hector को रखा है. आइए, इनके बारे में जानते हैं.

1. Renault Duster

2026 Renault Duster की शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) है. Techno और ऊपरी वेरिएंट में पावर्ड टेलगेट स्टैंडर्ड या उपलब्ध है. नया डिजाइन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ा 518-700 लीटर बूट स्पेस इसे आकर्षक बनाते हैं. टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ये दमदार परफॉर्मेंस देती है. लंबी ड्राइव और फैमिली यूज के लिए ये बेस्ट है.

2. Maruti Suzuki Victoris

इसकी कीमत ₹10.50 लाख से शुरू होती है. ZXi+ और ऊपरी वेरिएंट में जेस्चर कंट्रोल (Gesture Control) के साथ पावर्ड टेलगेट मिलता है. ये मिड-साइज SUV पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG ऑप्शन के साथ आती है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, ADAS और प्रीमियम इंटीरियर के साथ मारुति की विश्वसनीयता इसे बजट में प्रीमियम फील देती है.

3. Tata Curvv

इसकी कीमत ₹9.69 लाख से शुरू होती है. Accomplished+ और ऊपरी वेरिएंट में कंपनी इसे जेस्चर कंट्रोल्ड पॉवर्ड टेलगेट के साथ बेचती है. SUV-कूप स्टाइल, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS और मजबूत बिल्ड क्वालिटी Tata की खासियत हैं. पेट्रोल, डीजल और EV दोनों वेरिएंट उपलब्ध हैं, जो इसे वर्सेटाइल बनाते हैं.

4. MG Windsor EV

इसकी कीमत ₹13.50 से 18.50 लाख तक जाती है और BaaS प्लान के साथ ये और भी सस्ती मिल सकती है. इसके Essence PRO जैसे टॉप वेरिएंट में पावर्ड टेलगेट है. 52.9 kWh बैटरी के साथ 449 km रेंज, लेवल-2 ADAS, V2L फंक्शन और स्पेशियस केबिन इसे इलेक्ट्रिक लवर्स के लिए आइडियल बनाता है. इको-फ्रेंडली होने के साथ, ये इलेक्ट्रिक कार लो रनिंग कॉस्ट के लिए जानी जाती है.

5. MG Hector

इसकी कीमत ₹11.99 लाख से शुरू होती है. इस SUV के Savvy Pro वेरिएंट में ऑटोमैटिक पावर्ड टेलगेट उपलब्ध है. बड़ा केबिन, पैनोरमिक सनरूफ, आई-SMART कनेक्टेड टेक और 5/6/7 सीटर ऑप्शन के साथ Hector फैमिली SUV के रूप में पॉपुलर है. कंपनी ने काफी बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ बेचती है.



Source link