Last Updated:
Raja Raghuvanshi: इंदौर में राजा रघुवंशी के परिवार में खुशियां लौट आई हैं, जब उनके बड़े भाई के घर पर बेटे का जन्म हुआ है. इसको लेकर स्वामी अरविंद पुरी महाराज ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि यह राजा का पुनर्जन्म ही है और बड़ा होकर यह बच्चा बिल्कुल राजा की तरह ही व्यवहार करेगा. बच्चे के जन्म पर राजा रघुवंशी के घर को पूरी तरह से सजाया गया है.
स्वामी अरविंद पुरी ने किया राजा रघुवंशी के पुनर्जन्म का दावा
रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता/इंदौर
Raja Raghuvanshi Family: इंदौर के राजा रघुवंशी के हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. राजा की मौत के बाद उनका पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया था. फिर उनके परिवार में उस समय खुशी आई, जब राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के बेटा हुआ है. बच्चे के जन्म पर परिवार ने इसे राजा का पुनर्जन्म माना. राजा की मां ने खूब खुशियां मनाईं और कहा कि उनका बेटा लौट आया है. अब इस पर स्वामी अरविंद पुरी महाराज ने भी बड़ा दावा किया है.
स्वामी अरविंद पुरी महाराज ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि राजा का हुआ पुनर्जन्म है. राजा के तेरहवीं के दिन परिवार को बता दिया था कि तुम्हारे घर में राजा का वापस से जन्म होगा. अक्सर मां कालिका धाम मंदिर दर्शन के लिए आता था. अगर शादी के वक्त वह मुझसे पूछ लेता, तो मैं शादी के लिए मना कर देता.
बिल्कुल राजा की तरह व्यवहार करेगा राजा
स्वामी अरविंद पुरी महाराज ने कहा कि राजा की बड़ी भाभी अपने बच्चे की तरह उसका देखभाल करती थी. इसीलिए राजा ने उनके बेटे के रूप में ही वापस से जन्म लिया है. मैंने उनके परिवार को कहा था राजा वापस आएगा. उसे उसी कमरे में रखना, जिस कमरे में राजा रहता था.छोटा नन्हा मासूम बच्चा जिसने अभी जन्म लिया है. बड़ा होकर बिल्कुल राजा की तरह दिखेगा, व्यवहार भी ठीक वैसा ही होगा.
हनीमून मनाने मेघालय गए थे राजा रघुवंशी
इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने गए थे. इसके बाद वहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई. बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उनके सिर के दोनों तरफ वार किया गया था. बाद में राजा की हत्या में उनकी पत्नी सोनम का नाम सामने आया था और उसे गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा उसके पुलिस ने तीन अन्य हमलावरों को भी दबोचा था.