लाइव मैच छोड़ फ्लाइट पकड़ने भागा क्रिकेटर, बोर्ड ने लिया एक्शन, संकट में करियर

लाइव मैच छोड़ फ्लाइट पकड़ने भागा क्रिकेटर, बोर्ड ने लिया एक्शन, संकट में करियर


होमखेलक्रिकेट

लाइव मैच छोड़ फ्लाइट पकड़ने भागा क्रिकेटर, बोर्ड ने लिया एक्शन, संकट में करियर

Last Updated:

Beyers Swanepoel county cricket: साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर बेयर्स स्वानपोल के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने का सपना फिलहाल एक बुरे सपने में बदल गया है. उन्हें अपनी घरेलू टीम ‘लायंस’ को वनडे कप के फाइनल मैच के बीच में ही छोड़कर जाने की भारी कीमत उन्हें चुकानी पड़ रही है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वानपोल को एनओसी देने से इनकार कर दिया है. इतना ही नहीं उन पर ‘खेल को बदनाम करने’ का गंभीर आरोप लगाया गया है.

Zoom

बेयर्स स्वानपोल पर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड का एक्शन.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के 27 वर्षीय क्रिकेटर बेयर्स स्वानपोल नई मुसीबत में फंस चुके हैं. बीते दिनों लिए गए एक फैसले ने उनके करियर पर तलवार लटकाने का काम किया है. दरअसल, इस क्रिकेटर ने 29 मार्च को हुए ‘सीएसए प्रोविंशियल वनडे चैलेंज डिवीजन वन’ टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान मैदान छोड़ दिया, जिसके बाद बवाल शुरू हो गया. स्वानपोल ने इंग्लैंड की फ्लाइट पकड़ने के लिए ऐसा किया, जहां वह अपनी काउंटी टीम से जुड़ने वाले थे. हालांकि, अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड एक्शन मोड है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या.

क्या है पूरा मामला?
घटना पिछले रविवार की है, जब साउथ अफ्रीका के घरेलू टूर्नामेंट ‘सीएसए प्रोविंशियल वनडे चैलेंज डिवीजन वन’ का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था. अपनी टीम ‘लायंस’ की ओर से खेलते हुए स्वानपोल ने अपने कोटे के 10 ओवर पूरे किए और उसके बाद अचानक मैदान से बाहर चले गए. उन्होंने दलील दी कि उन्हें इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अपनी फ्लाइट पकड़नी है. हैरानी की बात यह है कि क्लब को उनकी इस फ्लाइट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. स्वानपोल ने शनिवार शाम को ही अपनी एनओसी साइन करने की मांग की थी, जिसे मंजूर नहीं किया गया था. बिना एनओसी और बिना सूचना के फाइनल जैसे बड़े मैच को बीच में छोड़ना उनका फैसला हैरानी भरा था.

बेयर्स स्वानपोल पर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड का एक्शन.

क्रिकेट साउथ अफ्रीका का एक्शन
स्वानपोल की इस हरकत से क्रिकेट साउथ अफ्रीका और उनकी घरेलू टीम लायंस काफी नाराज हैं. CSA ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘खेल की गरिमा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है. हम इस मामले की तह तक जाएंगे और उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे.’ खबरों की मानें तो स्वानपोल इन आरोपों को चुनौती नहीं देंगे. ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वानपोल ने अपनी घरेलू टीम ‘लायंस’ के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का उल्लंघन किया है. इस कारण उन पर दो अलग-अलग स्तरों पर जांच चलेगी. पहला – खेल को बदनाम करने और आचार संहिता के उल्लंघन के लिए. दूसरा – घरेलू कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को तोड़ने और टीम को बीच मैच में छोड़ने के लिए.

एशले जाइल्स ने जताया दुख
इंग्लिश काउंटी क्लब वॉस्टरशायर, जिसके लिए स्वानपोल को खेलना था, इस घटनाक्रम से सकते में है. क्लब के क्रिकेट निदेशक और पूर्व दिग्गज स्पिनर एशले जाइल्स ने इस पर निराशा जाहिर की है. जाइल्स ने कहा, ‘यह समझाना मुश्किल है कि ऐसा क्यों हुआ, लेकिन यह हो चुका है. शायद स्वानपोल को भी अब अपनी गलती का अहसास हो रहा होगा. हमने उन पर जल्दी आने का कोई दबाव नहीं बनाया था.’

रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
स्वानपोल के इस ‘ब्लंडर’ के कारण वॉस्टरशायर को आनन-फानन में अपना प्लान बदलना पड़ा है. क्लब ने अनुभवी गेंदबाज ओलिवर हैनन-डाल्बी को वारविकशायर से शॉर्ट-टर्म लोन पर अपनी टीम में शामिल किया है. टीम के हेड कोच एलन रिचर्डसन ने कहा कि स्थिति आदर्श नहीं थी, लेकिन सीजन की शुरुआत के लिए उन्हें एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत थी.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link