शुभमन गिल के साथ अन्याय! युवराज सिंह ने उठाए सवाल, BCCI को लगेगी मिर्ची

शुभमन गिल के साथ अन्याय! युवराज सिंह ने उठाए सवाल, BCCI को लगेगी मिर्ची


होमखेलक्रिकेट

शुभमन गिल के साथ अन्याय! युवराज सिंह ने उठाए सवाल, BCCI को लगेगी मिर्ची

Last Updated:

Shubman Gill को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ड्रॉप करने पर युवराज सिंह ने सवाल उठाए हैं. एक पॉडकास्ट में युवी ने कहा कि गिल भारतीय टीम में जगह के हकदार थे. युवराज ने कहा कि लगातार प्रदर्शन के बावजूद आखिरी समय में बाहर करना मुश्किल फैसला है. अब आईपीएल 2026 में गिल के पास खुद को साबित कर टीम इंडिया में वापसी का बड़ा मौका है.

Zoom

युवराज सिंह ने शुभमन गिल का किया सपोर्ट

नई दिल्ली: भारतीय सिलेक्टर्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभमन गिल को ऐन मौके पर स्क्वॉड से ड्रॉप कर दिया था. बाद में भारत ने वर्ल्ड कप भी जीता, लेकिन युवराज सिंह ने चयनकर्ताओं के उस फैसले पर हैरानी और दुख दोनों जताया है. युवी को लगता है कि शुभमन गिल टीम में जगह पाने के हकदार थे. सिलेक्टर्स ने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के रूप में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन को चुना था. टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराते हुए कुल तीसरी और लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया था.

युवराज ने गिल के सपोर्ट में क्या कहा?
स्पोर्ट्स तक से बातचीत में युवराज ने कहा, ‘तीनों प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना और कप्तान बने रहना बहुत मुश्किल है. विराट कोहली पिछली पीढ़ी के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनों प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और एक सफल कप्तान भी रहे हैं. इनके बीच रोहित शर्मा भी थे, लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप किसी को टी20I टीम में शामिल करते हैं और वह पूरे साल उस प्रारूप में खेलता है और फिर आखिरी समय में प्रदर्शन के कारण उसे टीम से बाहर कर दिया जाता है, तो यह एक कठिन फैसला होता है.

अभिषेक, संजू और ईशान के भरोसे था टॉप ऑर्डर
खब्बू विकेटकीपर बैटर ईशन किशन को पहले बैकअप के तौर पर रखा गया था, लेकिन विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड सीरीज में धांसू प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम में वापस जगह मिली. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की और किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे.

आईपीएल में बदला लेना चाहेंगे गिल
वर्ल्ड कप से ड्रॉप होने के बाद अब आईपीएल की शुरुआत के साथ ही शुभमन गिल के पास सिलेक्टर्स को गलत साबित करने का सुनहरा मौका है. इस सीजन में रनों का अंबार लगाकर गिल टीम इंडिया में अपनी जगह दोबारा हासिल कर सकते हैं, जहां अभिषेक, संजू, ईशान के साथ वैभव सूर्यवंशी भी दावेदार हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के आईपीएल 2026 के पहले मैच में गिल ने पारी की शुरुआत की और 144.44 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 27 गेंदों में छह चौके सहित 39 रन बनाए.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link