शौकिया अंदाज में एक के बाद एक 5 वाहनों में लगाई आग, CCTV ने पहुंचाया जेल

शौकिया अंदाज में एक के बाद एक 5 वाहनों में लगाई आग, CCTV ने पहुंचाया जेल


Last Updated:

Indore News: पुलिस ने फौरन सीसीटीवी फुटेज देखी और उसके आधार पर आरोपी की पहचान शिवा गौड़ के रूप में की. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी पहले भी विवादों में रह चुका है. पुलिस उससे वाहनों को आग लगाने की वजह का पता लगा रही है.

Zoom

आरोपी शिवा गौड़ पहले भी विवादों में रह चुका है.

मिथिलेश गुप्ता, इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में वाहनों में आगजनी कर दहशत फैलाने वाले सिरफिरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की. आरोपी पहले भी विवादित घटनाओं में शामिल रह चुका है. दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में देर रात एक सिरफिरे युवक ने एक के बाद एक पांच वाहनों में आग लगा दी. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें आरोपी खुलेआम और शौकिया अंदाज में वाहनों को आग के हवाले करता हुआ नजर आया.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और लोगों में आक्रोश भी देखा गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शिवा गौड़ के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी शिवा गौड़ पहले भी विवादों में रह चुका है. हाल ही में उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने साथियों के साथ बाणेश्वर कुंड पर एक युवक-युवती के साथ अश्लीलता का आरोप लगाकर मारपीट करता नजर आया था. इंदौर पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी
इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने इस बारे में कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच वाहनों में आग लगा दी गई है. पुलिस ने फौरन छानबीन शुरू की और पास में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिख गया, जिसकी पहचान शिवा गौड़ के रूप में हुई. पुलिस टीम ने फौरन उसकी तलाश में दबिश शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया गया. वह पहले भी विवादों में रहा है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने वाहनों में आग क्यों लगाई.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link