सिंगरौली में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर जांच: एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल की आशंका; सोशल मीडिया अकाउंट्स की हो रही निगरानी – Singrauli News

सिंगरौली में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर जांच:  एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल की आशंका; सोशल मीडिया अकाउंट्स की हो रही निगरानी – Singrauli News


सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में हनुमान जयंती की शोभायात्रा से संबंधित आपत्तिजनक और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता मोनिस खान ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर

.

एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल की आशंका

दर्ज शिकायत में यह आशंका जताई गई है कि वायरल पोस्ट में एआई तकनीक का उपयोग कर वीडियो या फोटो को भ्रामक तरीके से बदला गया हो सकता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस तकनीक के जरिए सामग्री को इस तरह पेश किया गया है जिससे लोगों की भावनाएं भड़क सकें। पुलिस अब इस मामले में तकनीकी विशेषज्ञों की मदद लेकर डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया अकाउंट्स की हो रही निगरानी

बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनके संचालकों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भ्रामक पोस्ट की शुरुआत कहां से हुई और इसे किन लोगों ने आगे बढ़ाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

भड़काऊ सामग्री साझा न करने की अपील

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या बिना पुष्टि वाली सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करें।



Source link