सुराही-मटका सही दिशा में रखने से खुलेंगे धन के द्वार, रातोंरात चमकेगी किस्मत!

सुराही-मटका सही दिशा में रखने से खुलेंगे धन के द्वार, रातोंरात चमकेगी किस्मत!


Last Updated:

Ujjain News: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ा या फिर सुराही खरीदकर ला रहे हैं, तो इस्तेमाल से पहले इसे अच्छे से साफ करें और फिर पानी से भर दें. अब इससे सबसे पहले किसी कन्या को पानी पिलाएं. इस उपाय से घर में लक्ष्मी का वास होता है और घर की तेजी से उन्नति होती है.

उज्जैन. वैशाख के महीने में गर्मी बहुत तेज हो जाती है और सूरज की धूप लोगों को काफी परेशान करती है. ऐसे में ठंडा पानी पीने के लिए ज्यादातर लोग घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही रखते हैं. शास्त्रों में मिट्टी के घड़े को पवित्र और शुभ माना गया है. माना जाता है कि इसका पानी शरीर को ठंडक देने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है. कई लोग इसे अपने घर में रखते तो हैं लेकिन सही दिशा का ध्यान नहीं रखते. उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, घड़े को सही जगह पर रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है जबकि गलत दिशा नुकसान दे सकती है, इसलिए इसे रखने से पहले सही दिशा जानना बेहद जरूरी है.

वास्तु के अनुसार, घर में पानी रखने की सही दिशा बहुत महत्वपूर्ण होती है. पानी से जुड़े बर्तन जैसे घड़ा या सुराही उत्तर या पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. यह दिशा पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा देने वाली मानी जाती है. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परिवार के लोगों का जीवन बेहतर होता है. बच्चों की तरक्की और पढ़ाई में भी अच्छे परिणाम मिलते हैं. घर का माहौल शांत और खुशहाल बना रहता है. वहीं सही दिशा में पानी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलते हैं. घर के दोष भी दूर होते हैं.

किस दिशा में पानी का मटका रखना अशुभ?
वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी का घड़ा या सुराही रखना सही नहीं माना जाता. ये दिशा स्थिरता और जमीन से जुड़ी होती है, इसलिए यहां पानी रखने से संतुलन बिगड़ सकता है. मान्यता है कि इस जगह मटका रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है. परिवार के सदस्यों को बार-बार छोटी-बड़ी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए इस दिशा में पानी रखने से बचना बेहतर होता है.

इन उपायों पर भी दें ध्यान
1. ऐसा माना जाता है कि घर में मटका या सुराही होने से धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है. इससे धन का लाभ प्राप्त होता है और पैसों की तंगी से निजात मिलती है. घर में मटके को पानी से भरकर रखना चाहिए.

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मटके को हमेशा ढककर रखना चाहिए. इसे ढकने के लिए प्लास्टिक के ढक्कन का प्रयोग नहीं करना चाहिए. इसकी जगह आप मिट्टी के ढक्कन का उपयोग करें. इससे अधिक लाभ प्राप्त होता है.

3. वास्तु के अनुसार, घर पर घड़ा या फिर सुराही खरीदकर ला रहे हैं, तो इसे अच्छे से साफ करें और फिर पानी से भर दें. अब इस घड़े से सबसे पहले कन्या को पानी पिलाएं. इस एक उपाय को करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और घर की उन्नति तेजी से होती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link