MP में BJP की मीडिया टीम का ऐलान, शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके 2 MLA को बनाया प्रवक्ता

MP में BJP की मीडिया टीम का ऐलान, शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके 2 MLA को बनाया प्रवक्ता


Last Updated:

मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपनी सरकार और उसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया टीम की घोषणा की है. इसमें कुल 89 पदाधिकारियों को शामिल है. खास बात ये है कि इसमें 11 विधायकों को भी जगह मिली है. इनमें से दो तो ऐसे हैं, जो शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

Zoom

मध्य प्रदेश में भाजपा ने नई मीडिया टीम का किया ऐलान

रिपोर्ट-रामाकांत दुबे

Madhya Pradesh BJP Social Media Team: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया विभाग में की नियुक्तियां की हैं और एक नई टीम का गठन किया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इन नियुक्तियों की घोषणा की हैं. इनमें कुल 89 पदाधिकारी शामिल हैं. संगठन को मजबूत करने और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं.

शिवराज सरकार में मंत्री रहे विधायकों को बनाया गया प्रवक्ता
भाजपा ने 33 प्रवक्ता, 41 मीडिया पैनलिस्ट और 6 सदस्य मीडिया विभाग में नियुक्त किए हैं. इसके अलावा 9 मीडिया सह प्रभारी भी बनाए हैं. प्रवक्ताओं में 11 मौजूदा विधायकों को भी शामिल किया है. इनमें अर्चना चिटनीस और उषा ठाकुर भी शामिल हैं, जो शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री रह चुकी हैं.

इन दोनों के अलावा जिन विधायकों को प्रवक्ता बनाया गया है. उनमें कुंवर सिंह टेकाम, गौरव पारधी, नीरज सिंह लोधी, संदीप जायसवाल, संतोष वरकड़े, दिलीप परिहार, संजय शाह, योगेश पंडाग्रे और छाया मोरे के नाम शामिल हैं.





Source link