Last Updated:
PSL 2026 ball tampering: लाहौर कलंदर्स के लिए फखर जमां 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तान्स और 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि पीएसएल की तकनीकी समिति ने मैच रेफरी रोशन महानामा द्वारा लगाए गए दो मैचों के प्रतिबंध को बरकरार रखा है.
फखर जमान के चैलेंज को नकार दिया गया
लाहौर: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की तीन सदस्यीय तकनीकी समिति ने फखर जमां पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में लगाए गए दो मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ इस सलामी बल्लेबाज की अपील को खारिज कर दिया है. समिति ने सुनवाई की और सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने के बाद मैच रेफरी रोशन महानामा द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखा.
उन्होंने लाहौर कलंदर्स के कप्तान जमां पर गेंद की स्थिति बदलने के लिए लेवल तीन के अपराध का आरोप लगाया था. इस तरह से जमां शुक्रवार को मुल्तान सुल्तान और नौ अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे.
जमां ने अपनी अपील में कहा था कि इसकी पुष्टि करने के लिए कोई निर्णायक सबूत उपलब्ध नहीं है कि उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ की थी और इसलिए प्रतिबंध वापस लिया जाना चाहिए.
फखर ने इस फैसले के खिलाफ अपील की थी जो कि पीएसएल के आचार संहिता के तहत उन्हें प्राप्त अधिकार है. जब महानामा ने 2026 सीजन में उनके पहले लेवल-3 अपराध के लिए अधिकतम सजा दी थी. पीएसएल के आचार संहिता के अनुसार पहली बार लेवल-3 अपराध करने पर खिलाड़ी को कम से कम एक मैच और अधिकतम दो मैचों के लिए निलंबित किया जाता है.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें