ग्वालियर में समीर खान ने रवि बनकर किया दुष्कर्म: बेडरूम के वीडियो बनाकर किए वायरल, महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दवाब – Gwalior News

ग्वालियर में समीर खान ने रवि बनकर किया दुष्कर्म:  बेडरूम के वीडियो बनाकर किए वायरल, महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दवाब – Gwalior News




ग्वालियर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक युवक समीर खान ने 29 साल की महिला से रवि ठाकुर बनकर दोस्ती की। कुछ दिन में दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद जब समीर की मर्जी होती वह महिला के घर आकर शादी की कहते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इतना ही नहीं बेडरूम के कई वीडियो फोटो भी शूट किए। अब जब महिला को पता लगा कि वह हिंदू नहीं है तो उसने उससे दूरियां बना लीं। इस पर युवक ने महिला से धर्म बदलने के लिए भी कहा, लेकिन महिला के नहीं मानने पर आरोपी ने उसके बेडरूम के फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। घटना माधौगंज थानाक्षेत्र की है। शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। 2023 में बीमारी के चलते हो गई पति की मौत माधौगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 29 साल की हिंदू महिला की 9 साल पहले शादी हुई थी। बताया गया है कि वर्ष 2023 में महिला के पति का बीमारी के चलते निधन हो गया था। महिला के उसके से दो बच्चे हैं। पति के देहांत के बाद वह अपने मायके रहने आ गई थी। तभी उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। युवक ने अपनी पहचान रवि ठाकुर के रूप में बताई थी। जबकि उसका असली नाम समीर खान है। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर कुछ ही दिन में दोस्ती प्यार में बदल गई। रवि (समीर खान) को हिंदू मानकर महिला ने भी सोचा कि वह भविष्य में उसका साथ निभाएगा और उससे शादी करेगा। आरोपी ने धर्म परिवर्तन् का बनाया दवाब जब महिला को पता चला कि रवि का असली नाम समीर खान है तभी उसने समीर से संबंध खत्म करने की बात कही। इस पर समीर ने उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। उसकी इस बात को सुन महिला ने धर्म परिवर्तन करने से साफ इनकार कर दिया। तभी समीर बौखला गया उसने उसे धमकी दी कि वह उसे और उसके बच्चों के साथ-साथ उसकी बहन को जान से मार देगा। इसके साथ ही उसके अश्लील फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जिस वजह से महिला मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गई। वीडियो वायरल होते ही थाने पहुंची महिला आरोपी ने गुस्से में आकर महिला के वीडियो वायरल कर दिए। उसकी इस हरकत से परेशान होकर महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी समीर के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी शिकायत पर आरोपी समीर को घर से धर दबोच लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला बोली- मुझे नहीं पता था वह समीर है महिला ने बताया कि उसे नहीं पता था कि जिसे वह रवि ठाकुर समझ कर प्यार करने लगी थी असल में वह रवि न होते हुए समीर खान है और गुंडा है। वह शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म कर रहा था। जब विरोध किया तो धमकाता था कि हत्या कर देगा। जब विरोध किया तो वीडियो वायरल कर दिए। सीएसपी लश्कर मनीष यादव ने बताया एक महिला से पहचान दोस्ती कर दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।



Source link