छतरपुर में धंसी सड़क में फंसी कार: बिना चेतावनी वाले दो फीट गड्ढे के कारण वाहन क्षतिग्रस्त – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में धंसी सड़क में फंसी कार:  बिना चेतावनी वाले दो फीट गड्ढे के कारण वाहन क्षतिग्रस्त – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर शहर में नगर पालिका की कथित लापरवाही के कारण एक सड़क हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना बस स्टैंड के पास होटल जटाशंकर पैलेस के सामने हुई, जहां सड़क का एक हिस्सा करीब दो फीट नीचे धंसा हुआ है। हुंडई एक्स्टर (UP 93 CJ 2581) कार इस असमतल सड़क में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क का एक हिस्सा ऊंचा है, जबकि आगे का भाग अचानक दो फीट नीचे धंसा हुआ है। यहां कोई ढलान या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं। ड्राइवर को इसकी जानकारी न होने के कारण कार सीधे नीचे धंस गई और बुरी तरह फंस गई। इस दौरान कार के निचले और अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचा। जैक की मदद से कार को बाहर निकाला
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने जैक की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी क्षति पहुंची है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका पर सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क को बिना समतल किए छोड़ दिया गया है, जिससे ऐसे हादसे लगातार होने का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने यह भी बताया कि इस स्थान से वाहन निकालना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने और खतरनाक स्थानों पर उचित चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link