मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पिता के लिए दवा लेने जा रही थी नाबालिग पुलिस के अनुसार, नाबालिग युवती 3 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3 बजे अपने पिता के लिए दवा लेने सोनवारी जा रही थी। वापसी के दौरान गांव का परिचित युवक फूलचंद्र चौधरी उर्फ झुरू उसे खेरमाता मंदिर के पास मिला। अधूरे निर्माणाधीन मकान में किया रेप, नाबालिग को पीटा आरोपी ने मोबाइल ठीक कराने के बहाने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। मना करने के बावजूद आरोपी ने जबरन उसे अपने अधूरे निर्माणाधीन मकान में ले गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जमीन पर गिराया और मुंह में कपड़ा बांधकर रेप किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को घर जाने से रोका। देर शाम जब परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की, तो आरोपी ने पहले गुमराह करने की कोशिश किया। हालांकि, बाद में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी इंचार्ज वंदना गर्ग ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Source link