Last Updated:
Pat Cummins leave srh camp: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ की चोट के स्कैन के लिए भारत से वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. कमिंस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं, लेकिन चोट की वजह से वह मौजूदा सीजन के शुरुआती दो मैच मिस कर चुके हैं. उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभाल रहे हैं, जो फिलहाल कप्तानी करते रहेंगे, जब तक कमिंस पूरी तरह फिट नहीं होते हैं. कमिंस के टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में खेलने की संभावना जताई जा रही है.
आईपीएल के बीच पैट कमिंस क्यों पहुंचे ऑस्ट्रेलिया?
नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की सेवाएं आईपीएल 2026 में अभी नहीं मिलने वाली हैं. ताजा अपडेट आया है कि एसआरएच के नियमित कप्तान कमिंस ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं, जहां उनकी पीठ की चोट का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की देख रेख में अंतिम स्कैन होना है. इसका मतलब यह है कि कमिंस अगले कुछ आईपीएल मुकाबलों में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे और फिलहाल ईशान किशन ही सनराइजर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. बता दें कि कमिंस पीठ की चोट के चलते पिछले साल जुलाई के बाद से ही एक्शन से दूर हैं.
क्या लौटेंगे भारत?
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पैट कमिंस अपनी पीठ की चोट के फाइनल चेकअप के लिए वापस अपने देश लौटे हैं. कमिंस भारत में टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन अब अंतिम स्कैन के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा है. अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें फिट घोषित कर देता है, तो कमिंस 17 अप्रैल तक हैदराबाद की टीम से जुड़ सकते हैं. उन्होंने खुद कहा है कि वह टूर्नामेंट के दूसरे हाफ तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरेंगे.
आईपीएल के बीच पैट कमिंस क्यों पहुंचे ऑस्ट्रेलिया?
कमिंस का फिट होना क्यों जरूरी?
कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्तानी कर रहे हैं. हैदराबाद ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिनमें से एक में उन्हें जीत और एक में हार मिली है. हैदराबाद के लिए कमिंस का फिट होना बहुत जरूरी है, क्योंकि टीम की गेंदबाजी अभी काफी कमजोर दिख रही है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी चोटिल हैं, जिसकी वजह से टीम को मजबूरन ईशान मलिंगा और डेविड पेन जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.
हाल ही में एक पॉडकास्ट में पैट कमिंस ने कहा, ‘मैं अपनी चोट से उबर रहा हूं और नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है. मैं IPL के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाऊंगा, लेकिन जल्द ही मैदान पर वापसी करूंगा. फिलहाल मैं हर तीसरे दिन बॉलिंग कर रहा हूं और मिड-टूर्नामेंट तक पूरी तरह फिट होने का प्लान है.’ सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला कल यानी 5 अप्रैल (रविवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड (हैदराबाद) में होगा.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें