Last Updated:
Musheer Khan Sarfaraz Khan Video: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, जबकि उनके छोटे भाई पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं. सीजन के सातवें मैच में जब पंजाब किंग्स ने सीएसके को शिकस्त दी तो मुकाबले के बाद मुशीर बड़े भाई के मजे लेते नजर आए. पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है.
मुशीर खान ने सरफराज खान के लिए मजे.
नई दिल्ली. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घरेलू मैदान पर 5 विकेट से धूल चटाई. चेन्नई ने 210 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब ने 8 गेंदें रहते हासिल कर लिया. मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुशीर खान बड़े भाई सरफराज खान के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. दरअसल, मुशीर पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं और सरफराज सीएसके के लिए. ऐसे में पंजाब की जीत के बाद मुशीर सरफराज की टांग खींचते नजर आए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुशीर खान हंसते हुए कैमरा की तरफ देखकर कहते हैं, ‘कैसा हराया.’ पास खड़े सरफराज खान भी मुस्कुराने लगते हैं और कहते हैं, ‘आज क्रिकेट जीता है.’ दोनों के बीच कुछ मस्ती मजाक भी हुआ. इसके बाद मैदान पर उनके पिता नौशाद खान भी आए, जिन्होंने दोनों बेटों के साथ फोटो क्लिक कराया. नौशाद ने चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी और पंजाब किंग्स की कैप पहनी हुई थी. वह मुकाबले में अपने दोनों बेटों को सपोर्ट करने आए थे. पंजाब किंग्स ने मुशीर और सरफराज का यह वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में ‘मेरा भाई तू मेरी जान है’ गाना लगाया.
View this post on Instagram