मैदान पर उतरते ही कुलदीप और बुमराह का कमाल, आईपीएल में बनाया कीर्तिमान

मैदान पर उतरते ही कुलदीप और बुमराह का कमाल, आईपीएल में बनाया कीर्तिमान


होमखेलक्रिकेट

मैदान पर उतरते ही कुलदीप और बुमराह का कमाल, आईपीएल में बनाया कीर्तिमान

Last Updated:

Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में मौका मिला. इसके साथ ही इन दोनों भारतीय क्रिकेटर्स ने एक बड़ी उपलब्धि नाम कर ली. दरअसल, बुमराह मुंबई इंडियंस की जर्सी में 150वीं बार मैदान पर उतरे, जबकि कुलदीप यादव का यह आईपीएल में 100वां मुकाबला है.

Zoom

जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के नाम बड़ी उपलब्धि.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. मुंबई की टीम तीन बदलाव के साथ यह मैच खेल रही है, जबकि दिल्ली ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिल्ली कैपिटल्स के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने प्लेइंग-11 में शामिल होते ही बड़ी उपलब्धि नाम कर ली.

दरअसल, बुमराह का यह मुंबई इंडियंस के लिए 150वां मुकाबला है. आईपीएल में इस फ्रेंचाइजी के लिए उनका यह 147वां मैच है, जबकि तीन मुकाबले उन्होंने मुंबई के लिए चैम्पियंस लीग टी20 में खेले हैं. बता दें कि बुमराह ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए डेब्यू किया और तब से लगातार इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. अब तक बुमराह आईपीएल में 183 विकेट चटका चुके हैं. बुमराह का बेस्ट सीजन 2020 रहा, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. बुमराह ने 15 मैचों में 27 विकेट चटकाए.

जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के नाम बड़ी उपलब्धि.

दूसरी ओर, कुलदीप यादव का यह आईपीएल में 100वां मुकाबला है. कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए 2016 में आईपीएल डेब्यू करने के 6 साल बाद 2022 में इस भारतीय गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेमे में शामिल किया. इसके बाद से कुलदीप दिल्ली टीम के गेंदबाजी सेटअप का अहम हिस्सा रहे हैं. कुलदीप अब तक आईपीएल में 104 विकेट चटका चुके हैं. उनका बेस्ट सीजन 2022 रहा, जहां उन्होंने 14 मैचों में 21 विकेट चटकाए.

इस प्लेइंग-11 के साथ उतरीं दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link