14 बाउंड्री और 90 रन… समीर रिजवी ने घंटे भर में रोहित से छीन लिया ये ताज

14 बाउंड्री और 90 रन… समीर रिजवी ने घंटे भर में रोहित से छीन लिया ये ताज


होमखेलक्रिकेट

14 बाउंड्री और 90 रन… समीर रिजवी ने घंटे भर में रोहित से छीन लिया ये ताज

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने धमाल मचा दिया. समीर रिजवी ने 90 रनों की दमदार पारी खेली. आईपीएल 2026 में समीर रिजवी की ये बैक टू बैक दूसरी फिफ्टी है. समीर रिजवी की शानदार बल्लेबाजी के दमपर दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया.

Zoom

समीर रिजवी ने मुंबई के खिलाफ खेली 90 रनों की पारी

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के इंपैक्ट सब प्लेयर समीर रिजवी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 90 रनों की पारी खेलकर सनसनी मचा दी. हालांकि, समीर रिजवी अपने आईपीएल करियर के पहले शतक से चूक गए. समीर ने मुकाबले में शतक से पहले 31 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी. इस तरह समीर 51 गेंद में 90 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. अपनी इस पारी में समीर ने 7 चौके और 7 छक्के भी लगाए. बैक टू बैक दो अर्धशतकीय पारी के साथ ही समीर रिजवी ऑरेंज कैप होल्डर भी बन गए.

इसी मैच में 35 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा सिर पर ऑरेंज कैप का ताज सजा था, लेकिन घंटे भर में समीर रिजवी ने उसे उतार लिया. इस समीर रिजवी के आईपीएल 2026 में दो मैच में 160 रन हो गए हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले रिजवी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में 70 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीता मैच

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के बावजूद मुंबई को 20 ओवर में 162 रन के स्कोर पर रोक दिया.

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही. ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल लगातार दूसरी बार सस्ते में आउट हो गए, लेकिन टीम के लिए पाथुम निसंका ने एक छोर से पारी को संभाले रखा. निसंका ने दिल्ली के लिए 30 गेंद में 44 रनों की पारी खेली. निसंका के आउट होने के बाद समीर रिजवी ने जिम्मेदारी उठाई और मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ हर तरफ चौके-छक्के लगाए. रिजवी अपने शतक से सिर्फ 10 रन दूर थे कि उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया, लेकिन तब तक उन्होंने दिल्ली की जीत तय कर दी थी. इस तरह दिल्ली ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर 164 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link