आईपीएल 2026 में पहली बार मैदान पर कब उतरेंगे धोनी? रुतुराज ने दे दिया अपडेट

आईपीएल 2026 में पहली बार मैदान पर कब उतरेंगे धोनी? रुतुराज ने दे दिया अपडेट


होमखेलक्रिकेट

आईपीएल 2026 में पहली बार मैदान पर कब उतरेंगे धोनी? रुतुराज ने दे दिया अपडेट

Last Updated:

Ruturaj Gaikwad update on ms dhoni recovery: एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में लगातार तीसरे मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरे, जब चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ. हालांकि, इस मैच में टॉस के दौरान सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी की रिकवरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया, जिसने उनके आगामी मुकाबलों में खेलने की उम्मीद जगा दी है.

Zoom

धोनी को लेकर रुतुराज ने दिया बड़ा अपडेट.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है, चेन्नई सुपर किंग्स ने दो मैच भी खेल लिए हैं, लेकिन फैंस एमएस धोनी का इंतजार में हैं. भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी शुरुआती दो मुकाबलों में पूरी तरह फिट न होने के चलते मैदान पर नजर नहीं आए. सीएसके के ओपनिंग मैच से पहले मैनेजमेंट ने एक अपडेट जारी करते हुए बताया था कि वह शुरुआती दो हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं. हालांकि, अब धोनी की रिकवरी और उनके खेलने को लेकर टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बड़ा अपडेट दिया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान जब रवि शास्त्री ने धोनी के बारे में पूछा, तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि एमएस धोनी रिकवर कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मैदान पर देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. रुतुराज ने कहा, ‘एमएस धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं. कभी-कभी इसमें समय लगता है. अगर वह खेलने के लिए तैयार होते हैं, तो जल्द ही मैदान पर नजर आएंगे.’

धोनी को लेकर रुतुराज ने दिया बड़ा अपडेट.

धोनी क्यों नहीं खेल रहे?
धोनी को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव है, जिसकी वजह से वो रिहैब से गुजर रहे हैं. धोनी इस सीजन के पहले दो हफ्ते और शुरुआती 3 मैच पहले ही मिस कर चुके हैं. धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी चर्चा है कि क्या यह धोनी का आखिरी IPL होगा. पिछले सीजन धोनी ने 14 मैचों में 135 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे. हालांकि, कई दिग्गजों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. बता दें कि धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडे के साथ IPL के सभी 19 सीजन खेलने वाले दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link