Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

उज्जैन में ₹67 लाख के म्यूल अकाउंट का भंडाफोड़: साइबर ठगी में खाता संचालक गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ की कार्रवाई – Ujjain News

Madhya Pradesh Samachar05/04/2026
उज्जैन में ₹67 लाख के म्यूल अकाउंट का भंडाफोड़:  साइबर ठगी में खाता संचालक गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ की कार्रवाई – Ujjain News

उज्जैन की माधवनगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ₹67 लाख से अधिक के संदिग्ध लेनदेन वाले एक म्यूल अकाउंट का भंडाफोड़ करते हुए खाता संचालक छायेश सेन (35) को गिरफ्तार किया है। यह मामला 2 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुरू हुई जांच के बाद सामने आया। जांच के दौरान, फ्रीगंज स्थित एसबीआई की एसएमई ब्रांच में ‘महाकाल इवेंट मैनेजमेंट एंड वीडियो फोटोग्राफी’ के नाम से संचालित एक खाता संदिग्ध पाया गया। बैंक ने इसे म्यूल अकाउंट मानते हुए तत्काल फ्रीज कर दिया था। पुलिस जांच में पता चला कि जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच इस खाते में कुल ₹67.64 लाख जमा किए गए थे, जबकि ₹55.82 लाख निकाले गए। लेनदेन का यह पैटर्न असामान्य और संदिग्ध था, जिससे साइबर ठगी की आशंका मजबूत हुई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी छायेश सेन ने अपनी चेकबुक और एटीएम कार्ड दानु उर्फ अरमान तथा राहुल मालवीय को दिए थे। इन व्यक्तियों ने ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी लॉटरी (सेवन लॉटरी) के नाम पर लोगों को ठगा। ठगी गई रकम इसी खाते में जमा करवाई जाती थी और फिर निकाल ली जाती थी, जिससे असली ठगों की पहचान छिपाई जा सके। माधवनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपी की तलाश की। लगातार दबिश के बाद, 5 अप्रैल 2026 को छायेश सेन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस अब छायेश सेन से पूछताछ कर पूरे साइबर ठगी नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66-D के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Source link

Tagged Account Operator Arrested, Chhadesh Sen, cyber crime, cyber fraud, Madhya Pradesh News, Mule Account, Operation Matrix, ujjain

Post navigation

⟵ आलोचनाओं की ‘गुगली’ पर ऋषभ पंत का ‘छक्का’, मेरा बल्ला बोलेगा
शराबी पिता ने 4 वर्षीय बेटे के पीटा, मौत: छतरपुर में लाठी से किया था वार; भोपाल में 5 दिन इलाज के बाद मौत; आरोपी गिरफ्तार – Chhatarpur (MP) News ⟶

Related Posts

145 Indians returned from Kyrgyzstan by special flight, people from Indore will be quarantined in hotels and the rest in their districts | किर्गिस्तान से आई स्पेशल फ्लाइट से 145 भारतीय लौटे, इंदौर के लोग होटलों में और शेष अपने जिलों में होंगे क्वारेंटाइन

Hindi News Local Mp 145 Indians Returned From Kyrgyzstan By Special Flight, People From Indore Will Be Quarantined In Hotels…

पटाखा मार्केट में बिक रही थी कार्बाइड पाइप गन, जब्त:  गोविंदपुरा एसडीएम ने 4 जांच टीमें बनाईं; इधर बच्चों के साथ मनाई दिवाली – Bhopal News
पटाखा मार्केट में बिक रही थी कार्बाइड पाइप गन, जब्त: गोविंदपुरा एसडीएम ने 4 जांच टीमें बनाईं; इधर बच्चों के साथ मनाई दिवाली – Bhopal News

भोपाल के कल्पना नगर से कार्बाइड पाइप गन जब्त की गई। भोपाल के पटाखा मार्केट में कार्बाइड पाइप गन बिक…

जिंदा मां को मारकर 10 लाख में ली नौकरी:  एमपी में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति कराने वाला गिरोह सक्रिय, रीवा में अबतक 6 केस सामने आए – Madhya Pradesh News
जिंदा मां को मारकर 10 लाख में ली नौकरी: एमपी में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति कराने वाला गिरोह सक्रिय, रीवा में अबतक 6 केस सामने आए – Madhya Pradesh News

. ये कहना है रीवा के परसिया में रहने वाली बेलाकली का। कागजों के मुताबिक बेलाकली दो साल पहले मर…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories