कार में छिपा रखी थी 24.08 ग्राम MD ड्रग्स: इंदौर में इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करने वाली महिला सहित चार गिरफ्तार – Indore News

कार में छिपा रखी थी 24.08 ग्राम MD ड्रग्स:  इंदौर में इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करने वाली महिला सहित चार गिरफ्तार – Indore News




इंदौर क्राइम ब्रांच ने 24.08 ग्राम MD ड्रग्स के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी है, वह अलग-अलग शहरों में इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करती है। आरोपियों ने अपनी कार में MD ड्रग्स छिपा रखी थी। टीम ने आरोपियों से ड्रग्स, एक कार, 4 मोबाइल फोन सहित 5 लाख का माल जब्त किया है। दरअसल, क्राइम ब्रांच नशे के सौदागरों और खरीदने वालों की धरपकड़ की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी खाली मैदान के पास एक सुनसान जगह पर एक कार से चार लोगों को ड्रग्स के साथ पकड़ा है। इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की खरीदी-ब्रिकी व इनकी गतिविधियों में लिप्त लोगों के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी निकालकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इस दौरान टीम को मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी खाली मैदान के पास सुनसान इलाके पर एक सफेद रंग की वरना कार खड़ी दिखी। कार में एक महिला और 3 आदमी बैठे दिखाई दिए। उनकी एक्टिविटी संदिग्ध लगने पर टीम ने उसने पूछताछ शुरू की। पूछताछ में करने लगे अलग-अलग बातें टीम ने जब चारों से पूछताछ की तो वे अलग-अलग बातें बताने लगे। उन्होंने अपने नाम रिजवान खोकर, फैजान मंसूरी, समीर लकारा तीनों निवासी रतलाम और काजल उपाध्याय निवासी इंदौर होना बताया। जब उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो कार के दाईं ओर लगे सीलिंग वाले बॉक्स में एक पारदर्शी पन्नी मिली, जिसमें से 24.08 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए है। टीम ने आरोपियों के खिलाफ कायमी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करती है महिला आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वे सस्ते में ड्रग्स खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में सप्लाई करते थे। टीम को ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी महिला अलग-अलग शहरों में इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम भी करती है। वहीं, रिजवान पर रतलाम में पूर्व में भी मारपीट का एक केस दर्ज है। टीम आरोपियों से ओर भी जानकारी निकाल रही है।



Source link