जयारोग्य न्यूरोसर्जरी ओपीडी में छत का प्लास्टर गिरा: ओपीडी शुरू होने से पहले हादसा; ग्वालियर में अस्पताल की 50 साल पुरानी इमारत – Gwalior News

जयारोग्य न्यूरोसर्जरी ओपीडी में छत का प्लास्टर गिरा:  ओपीडी शुरू होने से पहले हादसा; ग्वालियर में अस्पताल की 50 साल पुरानी इमारत – Gwalior News




ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह (जेएएच) की न्यूरोसर्जरी ओपीडी में ओपीडी शुरू होने से ठीक पहले शनिवार को छत का भारी प्लास्टर गिर गया। घटना न्यूरोसर्जरी विभाग के कमरा नंबर 1 में हुई, जहां विभागाध्यक्ष की ओपीडी लगनी थी। उस समय मरीज और डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। प्लास्टर जूनियर डॉक्टरों के बैठने की जगह के ठीक पीछे गिरा। घटना के समय वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 60 से 80 साल पुराने भवन जर्जर जेएएच के न्यूरोसर्जरी-न्यूरोलॉजी और केआरएच भवन 60 से 80 साल पुराने हैं। जर्जर हालत के कारण यहां अक्सर प्लास्टर और छज्जे टूटकर गिरते रहते हैं। 2 अप्रैल 2026 को कमलाराजा अस्पताल में छज्जे का बड़ा हिस्सा गिरा था। प्रभावित क्षेत्र को पहले ही बंद कर दिया गया था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। चार साल में 11 बार भेजे गए प्रस्ताव अस्पताल प्रबंधन ने भवन मरम्मत और वायरिंग बदलने के लिए पिछले चार साल में 11 बार शासन को प्रस्ताव भेजे हैं। अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। गायनिक और पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष एक साल पहले नए भवन की मांग कर चुके हैं। डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने पुनर्निर्माण प्रक्रिया तेज होने की बात कही है। 5 मार्च 2026 को न्यूरोलॉजी वार्ड, 12 मार्च को न्यूरोसर्जरी वार्ड और 30 मार्च को शौचालय में प्लास्टर गिरा। इन घटनाओं में भी कोई घायल नहीं हुआ। 2024 से अब तक कई संरचनात्मक हादसे 4 जुलाई 2024 को एसएनसीयू की फॉल्स सीलिंग और 27 दिसंबर 2025 को गलियारे की बीम गिरी थी। 25 फरवरी 2026 को लेबर रूम के शौचालय की दीवार धंस गई थी। 2022 के फायर ऑडिट में फायर सेफ्टी सिस्टम में कई खामियां मिली थीं। सुधार के लिए प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन कार्रवाई लंबित है।



Source link