सीहोर में 2 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित: 9 को नोटिस; ई-पोर्टल नियम तोड़ने पर कार्रवाई – Sehore News

सीहोर में 2 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित:  9 को नोटिस; ई-पोर्टल नियम तोड़ने पर कार्रवाई – Sehore News




सीहोर में कृषि विभाग ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक नहीं बेचने वाले 11 विक्रेताओं पर रविवार को कार्रवाई की है। इनमें से 2 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि 9 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई शासन के निर्देशों के अनुरूप की गई है। किसानों को उर्वरक का सुगम वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर के साथ ही जिले में भी ई-उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की गई है। इन निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि उर्वरक का वितरण केवल ई-विकास पोर्टल के माध्यम से ही किया जाए। कृषि विभाग ने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को एक बार फिर सूचित किया है कि वे किसी भी परिस्थिति में ई-विकास प्रणाली के बाहर उर्वरक का विक्रय न करें। विभाग ने चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता इस सूचना के बाद भी ई-विकास प्रणाली से बाहर उर्वरक बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link