अंशुल कंबोज को इस गलती की माफी नहीं मिलेगी, सीएसके की नाक कटा दी

अंशुल कंबोज को इस गलती की माफी नहीं मिलेगी, सीएसके की नाक कटा दी


होमखेलक्रिकेट

अंशुल कंबोज को इस गलती की माफी नहीं मिलेगी, सीएसके की नाक कटा दी

Last Updated:

CSK vs RCB Anshul Kamboj no ball: आरसीबी के ऑलराउंडर टिम डेविड ने चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. हालांकि, टिम डेविड ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके कारण आरसीबी ने 250 रन बनाए. टिम डेविड की ये तूफानी पारी तब आई जब अंशुल कंबोज की गेंद पर उन्हें नो बॉल के कारण जीवनदान मिला था.

Zoom

अंशुल कंबोज ने 4 ओवर में लुटाए 52 रन

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर धुनाई हुई. अंशुल कंबोज ने अपने चार ओवर के स्पेल में 52 रन लुटा दिए. इस दौरान अंशुल कंबोज से एक ऐसी गलती हुई, जिसके लिए सीएसके के फैंस उन्हें शायद ही माफ कर पाएं. पारी का 18वां ओवर करने आए अंशुल ने टिम डेविड को एक शानदार गेंद पर बोल्ड किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी वो गेंद नो बॉल हो गई.

इसके बाद फिर क्या था, टिम डेविड ने 19वें ओवर में कहर बरपा दिया. जेमी ओवरटन के खिलाफ उस ओवर में टिम डेविड ने 4 छक्के और 1 चौके के साथ कुल 30 रन कूट दिए. अंशुल कंबोज के इस नो बॉल का खामियाजा ये हुआ कि जो सीएसके की टीम आरसीबी को 210 या 220 रन के नीच रोक सकती थी वह स्कोर 250 रन तक पहुंच गया.



Source link