डीआईजी बंगला–गणेश मंदिर मार्ग बंद
शहर में डीआईजी बंगला क्षेत्र से गणेश मंदिर कालीपरेड तक सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए जा रहे इस काम के कारण जेपी नगर तिराहा से गणेश मंदिर कालीपरेड तक का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है।पढ़ें पूरी खबर
रेल यात्रियों को सुविधा
यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को बोहानी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, इटारसी और सीहोर जैसे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
यह सड़क भी डायवर्ट
बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदल दी गई है। ज्योति टॉकीज के पास धंसी सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले चार पहिया, भारी और सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
हनुमान जयंती के अवसर पर 2 अप्रैल 2026 को निकलने वाले जुलूस को लेकर यातायात पुलिस ने शहर, खासकर पुराने भोपाल में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है।
तलैया से सिंधी कॉलोनी तक और ओम अग्रवाल धर्मशाला से सिंधी कॉलोनी तक दो जुलूस निकलेंगे, जिनसे कई प्रमुख मार्ग प्रभावित रहेंगे।
हलालपुर से बसें नादरा नहीं जाएंगी। नादरा से विदिशा-बैरासिया बसें बेस्ट प्राइस तक ही चलेंगी।
जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
लालघाटी से वीआईपी रोड का उपयोग करने की सलाह।