आलोचनाओं की ‘गुगली’ पर ऋषभ पंत का ‘छक्का’, मेरा बल्ला बोलेगा

आलोचनाओं की ‘गुगली’ पर ऋषभ पंत का ‘छक्का’, मेरा बल्ला बोलेगा


Last Updated:

Rishabh pant statement: बाहरी आलोचनाओं को दरकिनार कर ऋषभ पंत ने अपनी कप्तानी पारी से लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद पर 5 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई. टी20 शैली पर उठते सवालों के बीच पंत ने 50 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाकर बल्ले से करारा जवाब दिया. मोहम्मद शमी और आवेश खान की घातक गेंदबाजी के बाद पंत के संयम ने आखिरी ओवर के रोमांच में लखनऊ को सत्र की पहली जीत दिलाई.पंत का साफ संदेश है.तैयारी पुख्ता है और जवाब मेरा बल्ला देगा.

Zoom

ऋषभ पंत ने आलोचकों को मैसेज दिया कि उनका बल्ला उन्हें जवाब देगा.

नई दिल्ली. आलोचनाओं के घेरे में घिरे कप्तान ऋषभ पंत ने न केवल अपने बल्ले से सन्नाटा खींचा, बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के जबड़े से जीत छीनकर लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से यादगार जीत दिलाई. यह मैच केवल दो अंकों की जंग नहीं थी, बल्कि पंत के उस ‘तेवर’ की गूंज थी, जो बाहरी शोर से दूर अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हैं. पिछले कुछ समय से पंत की टी20 बल्लेबाजी शैली और स्ट्राइक रेट को लेकर क्रिकेट गलियारों में काफी चर्चा हो रही थी. लेकिन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंत एक अलग ही रूप में नजर आए. उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 68 रनों की एक बेहद संयमित और मैच जिताऊ पारी खेली. उनकी इस पारी में 9 चौके शामिल थे, जिसने 157 रनों के लक्ष्य को आखिरी ओवर की रोमांचक जंग में एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

मैच के बाद पुरस्कार समारोह में जब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से उनकी फॉर्म और आलोचनाओं पर सवाल हुआ, तो पंत का जवाब बेहद परिपक्व था. उन्होंने साफ कहा, ‘मैं जानता हूं कि मैं अच्छी तैयारी कर रहा हूं और मैं चाहता हूं कि मेरा बल्ला ही बोले. बाहर क्या बातें हो रही हैं, उससे ज्यादा मेरे लिए ड्रेसिंग रूम की बातचीत मायने रखती है.’ पंत ने अपनी बल्लेबाजी का श्रेय लेने के बजाय अपनी गेंदबाजी यूनिट की जमकर सराहना की.लखनऊ के गेंदबाजों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के कप्तान के फैसले को सही साबित किया.

ऋषभ पंत ने आलोचकों को मैसेज दिया कि उनका बल्ला उन्हें जवाब देगा.

शमी ने पावरप्ले में हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को को किया ध्वस्त
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर जीत की राह आसान की. आवेश खान और प्रिंस यादव ने बीच के ओवरों में सटीक लाइन-लेंथ से रन गति पर अंकुश लगाया और 2-2 विकेट चटकाए. स्पिन विभाग में मणिमारन सिद्धार्थ की किफायती गेंदबाजी ने हैदराबाद को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका. पंत ने कहा, ‘गेंदबाजों को पूरा श्रेय मिलना चाहिए. उन्होंने ही हमें मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जब आप पहले गेंदबाजी करते हैं और विपक्षी को एक औसत स्कोर पर रोक देते हैं, तो आधा काम वहीं हो जाता है.’

तैयारी और प्रतिबद्धता का संगम
पंत के लिए यह जीत इसलिए खास है क्योंकि लखनऊ की टीम अपना पहला मैच हार चुकी थी. दबाव के पलों में संयम बनाए रखना और अंत तक क्रीज पर टिककर मैच खत्म करना एक ‘फिनिशर’ और ‘कप्तान’ के तौर पर उनकी काबिलियत को दर्शाता है. उन्होंने अपनी फॉर्म को लेकर कहा कि उनकी तैयारी में कोई कमी नहीं है और वह टीम के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ योगदान देना चाहते हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link