कोतवाली थाना पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए चोरों से पुलिस ने तीन चोरी के ई-रिक्शा और 38 बैटरियां बरामद की हैं। पकड़े गए चोरों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को आशंका है कि इनसे अन्य चोरियों और वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है। तीन चोर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों अभय खटीक निवासी रामनगर बड़ोखर, अजय जाटव निवासी गोपाल पूरा और रोनी निवासी रामनगर बड़ोखर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चोरों के कब्जे से पुलिस ने तीन चोरी गए ई-रिक्शा और 38 बैटरियां बरामद की हैं, जिनकी बाजार कीमत 6 लाख रुपए बताई गई है। अब पुलिस पकड़े गए चोरों से अन्य वाहन चोरी के मामलों में पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे अन्य चोरियों के राज भी खुल सकते हैं। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ समय से वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। ई-रिक्शा चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एसपी समीर सौरभ ने कोतवाली पुलिस को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस को यह सफलता मिली। पूछताछ में अन्य मामले भी उजागर हो सकते हैं कोतवाली टीआई अमित भदौरिया के अनुसार ई-रिक्शा चोरी के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो तीनों ने चोरी करना कबूल किया। इनके पास से तीन ई-रिक्शा और 38 बैटरियां बरामद की गई हैं। अन्य चोरियों के खुलासे की भी उम्मीद है, फिलहाल पूछताछ जारी है।
Source link