कान्हा टाइगर रिजर्व की बाघिन सुनैना की मौत: गहरे घावों से आपसी संघर्ष में जान जाने की आशंका, अंतिम संस्कार किया – Mandla News

कान्हा टाइगर रिजर्व की बाघिन सुनैना की मौत:  गहरे घावों से आपसी संघर्ष में जान जाने की आशंका, अंतिम संस्कार किया – Mandla News




मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व की मशहूर और सैलानियों की पसंदीदा बाघिन ‘सुनैना’ (टी-122) अब नहीं रही। कान्हा रेंज की कन्हारी बीट में सिझोरा रोड के पास उसका शव मिला, जिससे वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में शोक है। बाघिन का शव मिलते ही फील्ड डायरेक्टर रविन्द्र मणि त्रिपाठी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे इलाके की बारीकी से जांच की गई। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शरीर पर मिले गहरे घावों को देखकर विशेषज्ञों का मानना है कि सुनैना की मौत किसी दूसरे बाघ के साथ हुए संघर्ष (टेरिटोरियल फाइट) की वजह से हुई है। सुरक्षित मिले शरीर के सभी अंग राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान बाघिन के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार जैसी किसी भी साजिश से इनकार किया गया है। हालांकि, मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए विसरा के सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। नम आंखों से दी अंतिम विदाई करीब 10 साल की सुनैना कान्हा की सबसे चर्चित बाघिनों में से एक थी। उसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते थे। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के नियमों के तहत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वन विभाग ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link