Last Updated:
आईपीएल 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आईपीएल में क्लासेन और रेड्डी सनराइजर्स की तरफ से 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए सनराइजर्स की तरफ से सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया है. क्लासेन और रेड्डी ने मिलकर मैच में 63 गेंद में 116 रन जोड़े. क्लासेन और रेड्डी ने ये पार्टनरशिप तब की जब टीम का स्कोर 10 ओवर में सिर्फ 35 रन था. यहां से दोनों ने मिलकर स्कोर को 150 रनों के पार पहुंचाया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें