खंडवा जिले के प्रभारी एवं पर्यटन-संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ग्राम भावसिंहपुरा में नाला गहरीकरण कार्य के लिए श्रमदान किया है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर काम करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया और अधिकारियों को गांव की पेयजल समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर विधायक, महापौर, कलेक्टर और एसपी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, महापौर अमृता अमर यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय, डीएफओ राकेश डामोर, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री के निर्देश- भावसिंहपुरा की पेयजल समस्या का तत्काल करें समाधान प्रभारी मंत्री लोधी ने कहा कि खंडवा जिले में पिछले साल जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए हैं, जिससे जिले को प्रदेश और देश में पहचान मिली है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भावसिंहपुरा की पेयजल समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीणों से अपील- वर्षा जल को व्यर्थ बहने न दें मंत्री लोधी ने ग्रामीणों से अपील की कि वर्षा जल को व्यर्थ बहने न दें, बल्कि उसे संरक्षित कर भूजल स्तर बढ़ाने में सहयोग करें। साथ ही पानी के अपव्यय को रोकने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
Source link