खरडू में 4.65 करोड़ की लागत से बैराज बनेगा: 280 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, मंत्री निर्मला भूरिया ने किया भूमिपूजन – Jhabua News

खरडू में 4.65 करोड़ की लागत से बैराज बनेगा:  280 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, मंत्री निर्मला भूरिया ने किया भूमिपूजन – Jhabua News




कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरडू छोटी में 4.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बैराज का भूमिपूजन किया। इस परियोजना से लगभग 280 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। मंत्री भूरिया ने बताया कि बैराज के पूर्ण होने से फसलों की पैदावार में वृद्धि होगी और स्थानीय किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह परियोजना क्षेत्र के कृषि विकास में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें सरपंच सविता अमनसिंह मेड़ा, मंडल अध्यक्ष राजेश पारगी, जिला पंचायत सदस्य वालसिंह मसानिया, वरिष्ठ नेता चीतु सिंह मेड़ा, ओंकार सिंह डामोर और दिलीप डावर शामिल थे। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। क्षेत्रवासियों ने इस परियोजना के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया, उम्मीद है कि यह बैराज भविष्य में जल संकट को कम करने में मदद करेगा।



Source link