राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में रविवार शाम गैस सिलेंडर वितरण को लेकर विवाद के बीच भारत गैस एजेंसी के तीन कर्मचारियों के साथ बीच सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने रास्ता रोककर मैनेजर, अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर को लात-घूंसों से जमकर पीटा। पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर खिलचीपुर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो बनाने गर्दन पकड़कर धमकाया
फरियादी सतीश नामदेव (44) निवासी खिलचीपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह बस स्टैंड स्थित अपनी भारत गैस एजेंसी पर बैठे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि भोजपुर स्थित गोविंद भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी खिलचीपुर के श्रीनाथ लॉज के सामने गैस सिलेंडरों का वितरण कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, ताकि कम्पनी में उनकी शिकायत की जा सके। सतीश नामदेव का आरोप है कि वीडियो बनाते देख भोजपुर एजेंसी से जुड़े गोविंद सौंधिया, कंवरलाल सौंधिया और अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया, गर्दन पकड़कर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने अपनी दुकान पर फोन कर अकाउंटेंट करण सोनी और कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप मालाकार को बुलवाया। चार तस्वीरों में देखिए घटनाक्रम 7-8 लोगों ने घेरा, लात-घूंसों से मारपीट
फरियादी के मुताबिक तीनों कर्मचारी पैदल एजेंसी की ओर लौट रहे थे और कंपनी को शिकायत करने जा रहे थे। इसी दौरान श्रीनाथ लॉज यह पिछले से बाइक से आए आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। कुछ लोग दौड़कर भी आए और 7 से 8 लोगों ने तीनों कर्मचारियों को बीच सड़क पर घेरकर लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। मारपीट की यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बाइक से उतरकर पैदल जा रहे युवकों का रास्ता रोकते हैं और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से बाइक से फरार हो गए। दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ FIR
पीड़ित सतीश नामदेव का कहना है कि भोजपुर स्थित गोविंद भारत गैस एजेंसी के संचालक खिलचीपुर नगर में आकर गैस सिलेंडरों का वितरण करते हैं, जबकि यह क्षेत्र खिलचीपुर भारत गैस एजेंसी के अंतर्गत आता है। उनके अनुसार उनके पास यहां सिलेंडर वितरण करने का कोई लिखित आदेश नहीं है। इसी कारण उन्होंने वीडियो बनाकर कंपनी में शिकायत करने की बात कही थी। मारपीट के बाद तीनों पीड़ित खिलचीपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Source link