ग्राउंड रिपोर्ट: 1 रुपये का पानी भी नसीब नहीं, पैसे खा रही मशीनें, प्यास बुझाने को तरसे लो

ग्राउंड रिपोर्ट: 1 रुपये का पानी भी नसीब नहीं, पैसे खा रही मशीनें, प्यास बुझाने को तरसे लो


Last Updated:

Khargone News: पड़ताल में सामने आया कि शहर के कई वाटर ATM पिछले कई महीनों से बंद पड़े हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका कभी-कभी इन्हें ठीक कराती है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद मशीनें फिर खराब हो जाती हैं. इस कारण लोगों को स्थायी राहत नहीं मिल पा रही है. लोग डब्बा लेकर पानी भरने के लिए यहां आते तो हैं, लेकिन मशीन बंद मिलने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है.

Water Crisis In Khargone: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही खरगोन जिले में गर्मी ने तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच शहर के बस स्टैंड, जिला अस्पताल और प्रमुख चौराहों पर लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है. इन जगहों पर लगाए गए वाटर ATM लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे यात्रियों और राहगीरों को राहत नहीं मिल पा रही है. स्थिति यह है कि कई जगहों पर मशीन में सिक्का डालने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा है और सिक्के भी वापस नहीं मिल रहे हैं. मजबूरी में लोगों को 20 रुपए तक खर्च कर एक लीटर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है. कई लोग सरकारी नलों से गर्म पानी भरकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं.

ग्राउंड जीरो पर local18 द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि शहर के कई वाटर ATM पिछले कई महीनों से बंद पड़े हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका कभी-कभी इन्हें ठीक कराती है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद मशीनें फिर खराब हो जाती हैं. इस कारण लोगों को स्थायी राहत नहीं मिल पा रही है. लोग डब्बा लेकर पानी भरने के लिए यहां आते तो हैं, लेकिन मशीन बंद मिलने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है. जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है. गर्मी बढ़ने के साथ ही यह परेशानी और ज्यादा बढ़ती जा रही है.

पैसे फंस रहे, पानी नहीं मिल रहा
स्थानीय लोगों का कहना है कि वाटर ATM में सिक्का डालने पर पैसे मशीन के अंदर फंस जाते हैं और पानी भी नहीं मिलता. इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. सस्ते पानी की सुविधा बंद होने से लोगों को मजबूरी में महंगा पानी खरीदना पड़ रहा है. नगर पालिका के सामने लगे वाटर ATM पर पानी लेने पहुंचे बाबुल मोरे ने बताया कि मशीन करीब दो महीने से बंद पड़ी है. उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने मशीन में वेल्डिंग कर दी है, जिससे पैसे भी वापस नहीं मिलते हैं.

दुकानदार और राहगीर ज्यादा परेशान
सौरभ वर्मा ने बताया कि मशीन पैसे ले रही है लेकिन पानी नहीं दे रही है. कई दिनों से यह खराब पड़ी है. मशीन के अंदर लगे मीटर को भी वेल्डिंग करके बंद कर दिया गया है, जिससे सिक्के वापस नहीं मिलते हैं. फल की दुकान लगाने वाले कालू वर्मा ने कहा कि गर्मी में पीने के पानी के लिए वे यहां आते हैं, लेकिन पानी नहीं मिलने से बाजार से महंगा पानी खरीदना पड़ता है या फिर सार्वजनिक नल से गर्म पानी भरना पड़ता है. इससे खर्च भी बढ़ रहा है और परेशानी भी.

रोजाना दर्जनों लोग लौट रहे खाली हाथ
सुनील केवट ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ रही है, लेकिन ठंडा पानी नहीं मिल रहा है. मशीन बंद होने से दूसरी जगह जाना पड़ता है, जिससे समय और पेट्रोल दोनों खर्च होते हैं. अब्दुल खालिक ने बताया कि इस एक मशीन पर रोजाना 50 से ज्यादा लोग पानी लेने आते हैं, लेकिन बंद होने के कारण निराश होकर लौट जाते हैं. उन्होंने कहा कि मशीन चालू रहने पर लोगों को 1 रुपए में एक लीटर पानी मिल जाता है, जबकि दुकानों पर ठंडे पानी की बोतल 20 रुपए में मिलती है. बरहाल, नगर पालिका CMO कमला कौल ने कहा है कि खराब पड़े वाटर ATM को जल्द ही दोबारा शुरू कराया जाएगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link