नागपुर स्टेशन अपग्रेडेशन: कई ट्रेनों का मार्ग बदला: बैतूल-नरखेड़ होकर चलेंगी, नागपुर स्टेशन प्रभावित रहेगा – Betul News

नागपुर स्टेशन अपग्रेडेशन: कई ट्रेनों का मार्ग बदला:  बैतूल-नरखेड़ होकर चलेंगी, नागपुर स्टेशन प्रभावित रहेगा – Betul News




नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस अवधि में ये ट्रेनें नागपुर स्टेशन से होकर नहीं गुजरेंगी, जिससे यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इन स्टेशनों से होकर चलेगी ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, प्रभावित ट्रेनें अब बैतूल, नरखेड़, चांदूर बाजार, बडनेरा और सेवाग्राम के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। 07075 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस हर शनिवार बैतूल आगमन: सुबह 9:08 बजे प्रस्थान: 9:10 बजे अवधि: 10 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 07076 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस हर सोमवार बैतूल आगमन: सुबह 3:13 बजे प्रस्थान: 3:15 बजे अवधि: 12 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 05073 बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस हर बुधवार बैतूल आगमन: सुबह 9:30 बजे प्रस्थान: 9:32 बजे अवधि: 7 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 05074 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस हर रविवार बैतूल आगमन: सुबह 11:13 बजे प्रस्थान: 11:15 बजे अवधि: 11 अप्रैल 2026 से 23 मई 2026 यात्रियों से अपील रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और रूट की नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। पूर्व अधिकारी ने दी जानकारी यह जानकारी पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे द्वारा साझा की गई है।



Source link