बदला हो तो तुषार जैसा…राशिद खान के सामने किया चिढ़ाने वाला सेलिब्रेशन

बदला हो तो तुषार जैसा…राशिद खान के सामने किया चिढ़ाने वाला सेलिब्रेशन


होमखेलक्रिकेट

बदला हो तो तुषार जैसा…राशिद खान के सामने किया चिढ़ाने वाला सेलिब्रेशन

Last Updated:

राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने आईपीएल 2026 में रोमांचक जीत दिलाई. आखिरी ओवर में राशिद खान का विकेट लेने के बाद उनका सेलिब्रेशन चर्चा में है. बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह 2024 का टूर्नामेंट था.

Zoom

तुषार देशपांडे ने राशिद खान से बदला लेने के लिए किया था विकेट सेलिब्रेशन

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार 4 अप्रैल को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिली. आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की सधी गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस को हराया. 6 बॉल पर 11 रन की जरूरत थी जिसका बचाव करने की जिम्मेदारी तुषार को मिली थी. उन्होंने सिर्फ चार रन दिए और राशिद खान का विकेट लेकर GT बनाम RR मैच में जीत दिलाई. जीत से भी ज्यादा तुषार का सेलिब्रेशन चर्चा में है. हम आपको बता दें राशिद खान ने विकेट लेकर कुछ ऐसा ही किया था और जवाब में तुषार ने भी इसे दोहराया.

गुजरात की टीम को लिए कगिसो रबादा और राशिद खान ने मैच बदल दिया था. राजस्थान के हाथ से मैच निकल चुका था लेकिन तुषार ने अपनी यॉर्कर और वाइड गेंदों से बल्लेबाजों को खुलकर शॉट मारने का कोई मौका नहीं दिया. आखिरी गेंद फेंकने के बाद तुषार खुशी से उछल पड़े. फिर मैदान की ओर इशारा करते हुए ‘दिस इज माय टर्फ’ सेलिब्रेशन दोहराया.



Source link