यश घनघोरिया का मोदी सरकार पर हमला, ट्रेड डील को: इसे अडानी-ट्रम्प से जुड़ा समझौता बताया, 13 अप्रैल को जबलपुर में आंदोलन – Umaria News

यश घनघोरिया का मोदी सरकार पर हमला, ट्रेड डील को:  इसे अडानी-ट्रम्प से जुड़ा समझौता बताया, 13 अप्रैल को जबलपुर में आंदोलन – Umaria News




उमरिया में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को देशहित के बजाय चुनिंदा उद्योगपतियों के हित में किया गया समझौता बताया। इस मुद्दे पर उन्होंने 13 अप्रैल को जबलपुर में प्रदेशव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया। ट्रेड डील पर उठाए सवाल मीडिया से बातचीत में घनघोरिया ने आरोप लगाया कि यह ट्रेड डील डोनाल्ड ट्रम्प, गौतम अडानी और मोदी सरकार के बीच सांठगांठ जैसी लगती है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश उमरिया पहुंचने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिला मुख्यालय के सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आगामी गतिविधियों के लिए तैयार रहने को कहा। साथ ही युवाओं से संगठन में अधिक भागीदारी करने की अपील की। मां बिरासनी के दर्शन और महंगाई पर विरोध अपने दौरे के दौरान घनघोरिया ने मां बिरासनी शक्तिपीठ में दर्शन किए। इसके बाद बिरसिंहपुर पाली में एक घर पहुंचकर उन्होंने गैस सिलेंडर को माला पहनाई और चूल्हा जलाकर महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने चूल्हे पर चाय भी बनाई। विदेश नीति पर भी साधा निशाना घनघोरिया ने कहा कि इंदिरा गांधी के समय भारत अमेरिका से बराबरी की बात करता था, लेकिन अब देश की विदेश नीति दबाव में नजर आती है।



Source link