रतलाम जिले में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शनिवार रात से रविवार सुबह तक पुलिस ने कांबिंग गश्त की। एसपी अमित कुमार की अगुवाई में जिले भर के पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मैदान में उतरकर जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार 24 स्थाई वारंट और 61 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी सहित ये अफसर रहे मौजूद एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एएसपी विवेक कुमार राय, ट्रेनी आईपीएस वैभव प्रिय, सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर, डीएसपी अजय सारवान और आनंद स्वरूप सोनी ने संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गश्त की। पुलिस टीम ने गुंडे, बदमाशों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और धरपकड़ के लिए यह अभियान चलाया।
पुराने कंट्रोल रूम से हुई ब्रीफिंग, पैदल किया भ्रमण सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा पुराने कंट्रोल रूम पर रतलाम शहर अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर उन्हें रवाना किया गया। इसके बाद बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण कर बदमाशों की चेकिंग की गई। इस कांबिंग गश्त के दौरान जिले भर में पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार 24 स्थाई वारंटियों और 61 गिरफ्तारी वारंटों को तामील करवाया। एसपी बोले- कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी एसपी अमित कुमार ने बताया कि, “गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।”
Source link