रिजल्ट आने से पहले ही लैपटॉप-स्कूटी पाने वालों के आंकड़े जारी! बुकलेट पर बवाल

रिजल्ट आने से पहले ही लैपटॉप-स्कूटी पाने वालों के आंकड़े जारी! बुकलेट पर बवाल


Last Updated:

Yuva Vidhayak Sammelan: विपक्षी कांग्रेस ने इसे फर्जी आंकड़ों का खेल बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है. युवा कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा, ”यह सम्मेलन राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के युवा विधायकों के लिए अच्छा मंच था, लेकिन…

Zoom

शिक्षा विभाग की बुकलेट.

रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत

Bhopal News: मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग की उपलब्धियों को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. राजधानी भोपाल में 30-31 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय ‘युवा विधायक सम्मेलन’ में वितरित एक बुकलेट अब विवादों के घेरे में है. इस बुकलेट में स्कूल शिक्षा विभाग ने 2025-26 सत्र की योजनाओं के आंकड़े पेश किए हैं, जबकि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं.

बुकलेट के अनुसार, ‘लैपटॉप योजना’ के तहत वर्ष 2024-25 में 89,710 विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया गया, जबकि 2025-26 में 94,234 विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का दावा किया गया है. स्कूटी योजना में 2024-25 में 7,832 और 2025-26 में 7,890 विद्यार्थियों को लाभ देने का आंकड़ा दिया गया. इसी प्रकार साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत 2024-25 में 4 लाख 67 हजार 590 विद्यार्थियों और 2025-26 में 4 लाख 55 हजार विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित करने का दावा किया गया है.

रिजल्ट आया नहीं तो आंकड़े से आए?
विपक्षी कांग्रेस ने इसे फर्जी आंकड़ों का खेल बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है. युवा कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा, ”यह सम्मेलन राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के युवा विधायकों के लिए अच्छा मंच था. यहां अनुभव साझा करने और चर्चा का मौका मिला. लेकिन, शिक्षा विभाग की बुकलेट देखकर हैरानी हुई. लैपटॉप योजना तो उन मेधावी छात्रों को मिलती है जो बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं. 2025-26 के परिणाम अभी आए नहीं, फिर भी सरकार इतने सटीक आंकड़े कैसे दे रही है? यह स्पष्ट करता है कि भाजपा सरकार फर्जी आंकड़ों के जरिए प्रचार कर रही है.”





Source link