सागर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत: 4 घायल; खेत में फसल की थ्रेशिंग कर रहा था परिवार, बेटा-भानजी गंभीर – Sagar News

सागर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत:  4 घायल; खेत में फसल की थ्रेशिंग कर रहा था परिवार, बेटा-भानजी गंभीर – Sagar News




सागर में केसली थाना क्षेत्र के ग्राम भुसौरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। घटना के समय किसान परिवार के साथ खेत में गेहूं की फसल की थ्रेशिंग कर रहा था। घटना देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, भुसौरा निवासी भीकम कुर्मी उम्र 35 साल अपने खेत में फसल की थ्रेशिंग कराकर रहे थे। इस दौरान उनका बेटा सौरभ कुर्मी (12), भानजी रोहिणी कुर्मी (16), चचेरा भाई गोविंद कुर्मी, चाचा रामरतन कुर्मी और राजकुमारी कुर्मी खेत पर थी। तभी लोग गेहूं की फसल की थ्रेशिंग कर रहे थे। तभी शाम को मौसम बदला और बादल गरजने लगे। गरज-चमक के बीच अचानक खेत में बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आए भीकम कुर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा सौरभ, रोहिणी, गोविंद और रामरतन झुलस गए। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने भीकम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर केसली ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



Source link