सीधी में शराब दुकान में सेल्समैन पर हमला: फ्री में शराब न देने पर डंडे-रॉड से पीटा, 7 आरोपियों पर केस – Sidhi News

सीधी में शराब दुकान में सेल्समैन पर हमला:  फ्री में शराब न देने पर डंडे-रॉड से पीटा, 7 आरोपियों पर केस – Sidhi News




सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक शराब दुकान के सेल्समैन पर जानलेवा हमला हुआ। पिपराव पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बुढगौना में सुबह करीब 9:30 बजे बदमाशों ने दुकान में घुसकर सेल्समैन की पिटाई कर दी। सेल्समैन राममणि मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ दुकान का हिसाब-किताब देख रहे थे, तभी ग्राम सगौनी के अमर सिंह, गौरव सिंह और संदीप सिंह जीप से वहां पहुंचे। आरोपी जबरन दुकान के अंदर घुस गए और मुफ्त में शराब मांगने लगे। जब राममणि ने पैसे मांगे, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ गया। डंडे और रॉड से किया हमला विवाद के दौरान ही अंकित बैस, अनुराग पाण्डेय, पंकज कोरी और उदय प्रताप सिंह भी अपनी गाड़ियों से वहां पहुंच गए। इन सभी के हाथों में डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार थे। आरोपियों ने राममणि मिश्रा को जान से मारने की धमकी दी और उन पर टूट पड़े। लात-घूंसों और रॉड की मार से सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। सात आरोपियों पर केस दर्ज पिपराव चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि इस मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link