131 गेंदे, 0 रन, इस भारतीय के नाम असंभव कीर्तिमान, फेंके लगातार 21 मेडन ओवर

131 गेंदे, 0 रन, इस भारतीय के नाम असंभव कीर्तिमान, फेंके लगातार 21 मेडन ओवर


होमखेलक्रिकेट

131 गेंदे, 0 रन, इस भारतीय के नाम असंभव कीर्तिमान, फेंके लगातार 21 मेडन ओवर

Last Updated:

bapu nadkarni unique cricket record: बापू नाडकर्णी ने 12 जनवरी 1964 को मद्रास में इंग्लैंड के खिलाफ बिना कोई रन दिए लगातार 21.5 ओवर (131 गेंदें) फेंके थे, जो एक रिकॉर्ड है. पहली पारी में उन्होंने यह अनोखा कीर्तिमान बनाया. उन्होंने इस पारी पारी में 32 ओवर की बॉलिंग करते हुए सिर्फ 5 रन ही दिए थे. भले ही उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उनके आगे बल्लेबाज एक-एक रन को तरसते रहे.

Zoom

बापू नाडकर्णी के नाम अनोखा कीर्तिमान.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे रिकॉर्ड बन जाते हैं, जो सोच से भी परे होते हैं. ऐसा ही एक रिकॉर्ड आज से 62 साल पहले 1964 में बना था. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच हुए चेन्नई टेस्ट की पहली पारी के दौरान बापू नाडकर्णी ने बिना कोई रन दिए लगातार 21.5 की गेंदबाजी की और अनोखा कीर्तिमान बना दिया. नाडकर्णी के इस रिकॉर्ड से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके सामने बल्लेबाज रन बनाने के लिए किस कदर तरसते होंगे. यह इससे भी साबित होता है कि उनकी टेस्ट करियर में इकॉनमी 1.67 की रही, जो किसी भी गेंदबाज के आंकड़ों में चार चांद लगाने के लिए काफी है. आइए इस पूर्व भारतीय ऑलराउंडर की कुछ उपलब्धियों के बारे में आपको बताते हैं.

क्रिकेट में उन खिलाड़ियों की अहमियत हमेशा से रही है जो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर टीम के पक्ष में मैच पलटने की पूरी ताकत रखते हैं. बापू नाडकर्णी एक ऐसे ही खिलाड़ी रहे, जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए गेंद और बल्ले से उस दौर में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया जब भारतीय क्रिकेट टीम एक युवा टीम मानी जाती थी. बापू नाडकर्णी का जन्म 4 अप्रैल 1933 को नासिक में हुआ था. उनका पूरा नाम रमेशचंद्र गंगाराम ‘बापू’ नाडकर्णी था. नाडकर्णी को क्रिकेट बचपन से पसंद था. वह मूल रूप से एक गेंदबाज थे, लेकिन कड़ी मेहनत की बदौलत अपनी बल्लेबाजी से भी उन्होंने घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में छाप छोड़ी. कहा जाता है कि जब वह नेट्स में अभ्यास करते थे तो पिच पर एक सिक्का रखते थे, और हर बॉल पर सिक्के को मारने की कोशिश करते थे.

बापू नाडकर्णी के नाम अनोखा कीर्तिमान.

बापू नाडकर्णी का करियर
बापू नाडकर्णी ने दिसंबर (16 से 21 दिसंबर) 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच दिल्ली में खेला था. दिलचस्प यह है कि इसी टीम के खिलाफ 1968 में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला था. 13 साल के करियर में बाएं हाथ से बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी करने वाले नाडकर्णी ने भारत के लिए 41 टेस्ट खेले. 67 पारियों में 1 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 1,414 रन और 88 विकेट उनके नाम दर्ज हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1.67 की बेहद किफायती इकॉनमी से गेंदबाजी की.

बिना रन दिए लगाकर 21.5 ओवर की बॉलिंग का रिकॉर्ड
नाडकर्णी ने 12 जनवरी 1964 को चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ बिना कोई रन दिए लगातार 21.5 ओवर (131 गेंदें) फेंके थे, जो एक रिकॉर्ड है. इस मैच की पहली पारी में उन्होंने यह कारनामा किया. इस पारी में 32 ओवर की गेंदबाजी करते हुए बापू ने सिर्फ 5 ही रन दिए थे. मुंबई और महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले नाडकर्णी ने 191 प्रथम श्रेणी मैचों में 14 शतक और 46 अर्धशतक की मदद से 8880 रन बनाने के अलावा 500 विकेट भी लिए थे. 17 जनवरी 2020 को नाडकर्णी का निधन पुणे, महाराष्ट्र में हो गया था. नाडकर्णी महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के मेंटर रहे थे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link