18 साल में ऐसा नहीं हुआ IPL में! 15 साल के वैभव ने जो किया, बदल दिया इतिहास

18 साल में ऐसा नहीं हुआ IPL में! 15 साल के वैभव ने जो किया, बदल दिया इतिहास


होमखेलक्रिकेट

18 साल में ऐसा नहीं हुआ IPL में! 15 साल के वैभव ने जो किया, बदल दिया इतिहास

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में तूफानी फिफ्टी से आगाज करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेली असर छोड़ने में कामयाब रहे. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर टूर्नामेंट में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ डाला.

Zoom

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में शनिवार को मैच शुरू होने से पहले ही चर्चा शुरू हो गई थी. पहले मैच में धमाकेदार फिफ्टी ठोकने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर चलेगा. इस मुकाबले में ज्यादा बड़ा स्कोर तो नहीं बना लेकिन 18 बॉल में खेली 31 रन की पारी के दौरान ही रिकॉर्ड बन गया. ‘सुपर किड’ वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की पहली ओवर की दूसरी गेंद पर फाइन लेग की ओर ग्लांस करके चौका मारते ही रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने अपने साथ यशस्वी जायसवाल का नाम भी इतिहास में दर्ज कर दिया.

इस बाउंड्री के साथ ही वैभव और जायसवाल आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली पहली जोड़ी बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था. दोनों ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए यह कारनामा किया था.

सिराज की दूसरी गेंद पर चौका मारते ही उन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज ओपनिंग जोड़ी के रूप में 500 रन पूरे किए. मैच से पहले तक उन्होंने 246 गेंद में 497 रन बनाए थे, और 500 तक पहुंचने में सिर्फ 2 गेंद लगी. यानी, 248 गेंद में ही उन्होंने यह शानदार रिकॉर्ड बना दिया. इससे सहवाग-गंभीर का रिकॉर्ड टूट गया, उन्होंने 309 गेंद में 500 रन बनाए थे. एक किशोर और एक युवा बल्लेबाज की यह सफलता भविष्य में बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए भी तोड़ना मुश्किल हो जाएगा.

वैभव और जायसवाल ने जो कारनामा किया है, वह अब तक कोई ओपनिंग जोड़ी नहीं कर पाई थी. 2008 में सहवाग और गंभीर का बनाया रिकॉर्ड उन्होंने बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया. शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वैभव की शुरुआत देखकर कई लोग हैरान रह गए. उन्हें धैर्य के साथ रक्षात्मक बल्लेबाजी करते देखा गया. हालांकि शुरुआत में उनकी खेल शैली से दर्शक थोड़े हैरान हुए, बाद में उन्होंने रफ्तार बढ़ाई. 1

8 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने दिखा दिया कि जरूरत पड़ने पर एक छोर संभाल सकते हैं. दूसरी ओर, जायसवाल ने आक्रामकता की जिम्मेदारी ली. दोनों ने मिलकर पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए 6.2 ओवर में 70 रन बनाकर राजस्थान को मजबूत शुरुआत दी. गौरतलब है कि मैच आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने जीता. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए, 6 विकेट पर. गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन ही बना पाई.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link