26 KM माइलेज और 6 एयरबैग…कीमत ₹5.65 लाख! ये हैं देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार

26 KM माइलेज और 6 एयरबैग…कीमत ₹5.65 लाख! ये हैं देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार


Cheapest 7 Seater Cars in India: बड़ी फैमिली हमेशा 7-सीटर कार तलाशती है. बजट में अच्छा स्पेस, कम रखरखाव और विश्वसनीयता चाहने वाले लोग अक्सर इन कारों को चुनते हैं. अगर आप भी आने वाले दिनों में एक 7-सीटर कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट काफी कम है, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं.

अपने इस लेख में हम देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर कारों की लिस्ट लेकर आए हैं. इस सूची में Nissan Gravite, Renault Triber, Mahindra Bolero, Mahindra Bolero Neo और Maruti Ertiga शामिल हैं. ये कारें शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक परिवार के साथ आरामदायक सफर देती हैं. आइए इनकी कीमत और खासियत पर एक नज़र डालते हैं.

Nissan Gravite

कंपनी इसे मात्र ₹5.65 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बेचती है. Gravite भारत में नई लॉन्च हुई सबसे सस्ती 7-सीटर MPV है. ये Renault Triber पर आधारित है, लेकिन Nissan का अपना स्टाइल और ब्रांडिंग मिलते हैं. 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन (72 PS) के साथ मैनुअल या AMT गियरबॉक्स उपलब्ध है. माइलेज करीब 19 kmpl है.

ये सब-4 मीटर MPV है, जिसमें मॉड्यूलर सीटिंग है. सेकंड और थर्ड रो की सीटें फोल्ड और रिमूवेबल हैं. इंडिपेंडेंट रियर AC, 17.8 cm इंफोटेनमेंट स्क्रीन और मॉडर्न डैशबोर्ड जैसी सुविधाएं हैं. शहर में आसानी से घूमने और छोटी फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट है. बेस वेरिएंट Visia सिर्फ 5.65 लाख में आता है, जबकि टॉप वेरिएंट 8.94 लाख तक जाता है. ये बजट में 7-सीटर की तलाश करने वालों के लिए टॉप चॉइस है.

Renault Triber

इसकी शुरुआती कीमत मात्र ₹5.76 लाख रुपये है. ट्राइबर लंबे समय से सबसे पॉपुलर और सस्ती 7-सीटर रही है. 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन (72 PS) के साथ मैनुअल या AMT ऑप्शन मिलता है. माइलेज 20 kmpl के आसपास है. इसकी सबसे बड़ी खासियत मॉड्यूलर सीटिंग है. तीसरी रो की सीटें पूरी तरह हटाई जा सकती हैं.

इससे बूट स्पेस बहुत बढ़ जाता है. स्लाइडिंग, रिक्लाइनिंग सेकेंड रो सीट्स फैमिली के हिसाब से काफी कम्फर्टेबल हैं. 8 इंच टचस्क्रीन, रियर AC वेंट्स और अच्छे फीचर्स मिलते हैं. ये छोटी फैमिली के लिए स्पेस और वर्सेटाइलिटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. टॉप वेरिएंट 8.60 लाख रुपये तक जाता है.

Mahindra Bolero

इसकी कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होती है. Mahindra Bolero रग्ड SUV है, जो खराब सड़कों पर भी मजबूती दिखाती है. 1.5 लीटर डीजल इंजन (76 PS, 210 Nm टॉर्क) के साथ सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. ये लैडर फ्रेम चेसिस वाली गाड़ी है, जो भारी लोड और ऑफ-रोड के लिए बेस्ट है.

थर्ड रो में साइड बेंच सीटिंग है, जो ज्यादा लोगों को बैठाने में मदद करती है. ड्यूरेबिलिटी, रीसेल वैल्यू और कम मेंटेनेंस की वजह से ग्रामीण और सेमी-अर्बन एरिया में बहुत पॉपुलर है. फीचर्स बेसिक हैं लेकिन जरूरी चीजें जैसे ABS, डुअल एयरबैग्स और पावर स्टीयरिंग मिलती है. टॉप वेरिएंट 9.69 लाख रुपये तक जाता है.

Mahindra Bolero Neo

इसकी कीमत ₹8.69 लाख से शुरू होती है. Bolero Neo क्लासिक बोलेरो का ज्यादा रिफाइंड वर्जन है. इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन (100 PS, 260 Nm) बेहतर परफॉर्मेंस देता है. ये थोड़ा मॉडर्न लुक और इंटीरियर के साथ आता है.

राइड क्वालिटी और कम्फर्ट बोलेरो से बेहतर हैं, जबकि ऑफ-रोड क्षमता बोलेरो की ज्यादा है. 7 सीटर लेआउट में अच्छी स्पेस है. फीचर्स में टचस्क्रीन, बेहतर सीटिंग और सेफ्टी ऑप्शन मिलते हैं. ये उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो बेहतर कम्फर्ट के साथ रग्ड SUV चाहते हैं. इसका टॉप वेरिएंट 10.49 लाख रुपये तक जाता है.

Maruti Ertiga

अर्टिगा की कीमत ₹8.80 लाख से शुरू होती है. Maruti Ertiga सबसे प्रैक्टिकल और पॉपुलर 7-सीटर MPV है. 1.5 लीटर पेट्रोल (103 PS) और CNG ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो रनिंग कॉस्ट को बहुत कम रखते हैं. CNG में ये 26 km/kg तक माइलेज देने में सक्षम है. ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है.

थर्ड रो में एडल्ट्स भी आराम से बैठ सकते हैं. अच्छी राइड क्वालिटी, स्पेसियस केबिन, मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क और हाई रीसेल वैल्यू इसके प्लस पॉइंट्स हैं. फीचर्स में टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल और सेफ्टी फीचर्स अच्छे हैं. ये फैमिली यूज और फ्लीट दोनों के लिए बेस्ट है. टॉप वेरिएंट 12.94 लाख तक जाता है.



Source link