Last Updated:
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अब से कुछ देर बाद इंडियन प्रीमियर लीग का 10वां मुकाबला खेला जाएगा. क तरफ ऋषभ पंत होंगे तो दूसरी तरफ उनके अंडर 19 टीम के कप्तान ईशान किशन. हैदरा…और पढ़ें
इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants LIVE score: इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के बीच मुकाबला होना है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक तरफ ऋषभ पंत होंगे तो दूसरी तरफ उनके अंडर 19 टीम के कप्तान ईशान किशन. हैदराबाद की टीम ने दो मैच खेलकर एक में जीत हासिल किया है जबकि लखनऊ को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
लखनऊ-हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुई टक्कर की बात करें तो अब तक कुल 6 बार दोनों टीमें आपस में खेल चुकी हैं. इनमें 4 बार लखनऊ और 2 बार हैदराबाद की टीम को जीत मिली है. अगर पिछले 3 मुकाबलों की बात करें तो दो बार हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है. आज का मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां लखनऊ और हैदराबाद के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 2 बार लखनऊ ने हैदराबाद को हराया है.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI:
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI:
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान
SRH Vs LSG Live: सनराइजर्स का मुकाबला सुपर जायंट्स से
नमस्कार, आप सभी का इंडियन प्रीमियर लीग के आज के लाइव ब्लॉग में स्वागत है. अब से कुछ देर बाद 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम दोनों टीमें मुकाबला जीतने के इरादे से उतरेगी. सनराइजर्स की टीम को एक जीत मिल चुकी है जबकि लखनऊ को खाता खोलना बाकी है.