Last Updated:
CSK versus RCB Live Score: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से है. मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. चेन्नई सुपर …और पढ़ें
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु.
CSK vs RCB IPL 2026 Live Score Updates: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के पास है. आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है. वहीं, सीएसके अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हारी है. आरसीबी ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था. दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2026 में लगातार दो मैच हार चुकी है. टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया था.
सीएसके का कमजोर गेंदबाजी अटैक टीम के लिए चिंता का विषय है. पंजाब के खिलाफ स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाने के बावजूद टीम के गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे. मैट हेनरी दोनों ही मुकाबलों में काफी महंगे साबित हुए हैं. वहीं, टीम के स्पिनर्स का भी जादू नहीं चल सका है. हालांकि, चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छी लय में दिखाई दिए थे. आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं, शिवम दुबे ने महज 27 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए थे. अंतिम ओवरों में सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए थे.
वहीं, आरसीबी की बल्लेबाजी अपने खेले एक मुकाबले में मजबूत नजर आई. सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 202 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था. टीम की ओर से विराट कोहली बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 38 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेली थी. अपनी इस पारी में कोहली ने पांच चौके और 5 छक्के लगाए थे. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने महज 26 गेंदों में 61 रन बनाए थे. हालांकि, जैकब डफी को छोड़कर टीम के अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन जरूर पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा था.
CSK vs RCB Live: चेन्नई सुपर किंग्स टीम की टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जाकारी फॉल्क्स.
CSK vs RCB Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल.
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी के इस क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं. चेन्नई ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही गंवाए हैं. वहीं, डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी ने एक मैच खेलते हुए जीत दर्ज की है.