MP के 5 हजार टूरिस्ट ने कैंसल किए UAE पैकेज: सबसे ज्यादा फिलिपींस की बुकिंग, डोमेस्टिक में बदले टूर पैकेज, कांजीरंगा लोगों की पसंदीदा जगह – Indore News

MP के 5 हजार टूरिस्ट ने कैंसल किए UAE पैकेज:  सबसे ज्यादा फिलिपींस की बुकिंग, डोमेस्टिक में बदले टूर पैकेज, कांजीरंगा लोगों की पसंदीदा जगह – Indore News




ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर भी दिखने लगा है। युद्ध के कारण पर्यटकों को अपने प्लान कैंसल करने पड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश के 5 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने यूएई के टूर रद्द कर दिए हैं। इंटरनेशनल में फिलहाल सबसे ज्यादा बुकिंग फिलीपींस की है। 55 से 60 प्रतिशत लोगों ने अपने इंटरनेशनल टूर को डोमेस्टिक टूर में कन्वर्ट करा लिया है। इनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के पर्यटक शामिल हैं। डोमेस्टिक में पर्यटक सबसे ज्यादा कांजीरंगा जाना पसंद कर रहे हैं। जबकि एमपी की बात करें तो यहां सतपुड़ा का लोगों में रूझान है। इस बार युद्ध के कारण पैकेज बुकिंग में करीब 70 प्रतिशत की गिरावट आई है। ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि मई और जून समर वेकेशन के महीने होते हैं। इस दौरान पर्यटक दो से तीन महीने पहले ही प्लान बनाना शुरू कर देते हैं। इस बार भी एमपी के पर्यटकों ने जनवरी से प्लानिंग शुरू कर दी थी और फरवरी से बुकिंग शुरू हो गई थी, लेकिन फरवरी के अंत में शुरू हुए ईरान युद्ध ने पूरी इंडस्ट्री का परिदृश्य बदल दिया। युद्ध के कारण एमपी के 5 हजार लोगों ने यूएई के टूर रद्द कराकर अपना पेमेंट रिफंड ले लिया है। 25 करोड़ का ट्रैवल नुकसान संभावित ट्रैवल एजेंट्स के अनुसार, मिडिल ईस्ट के लिए औसत टूर पैकेज 50 से 60 हजार रुपए प्रति व्यक्ति होता है। यदि 50 हजार रुपए औसत और 5 हजार यात्रियों का अनुमान लगाया जाए, तो करीब 25 करोड़ रुपए के संभावित ट्रैवल कारोबार का नुकसान हुआ है। हालांकि पूरा नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि 55 से 60 प्रतिशत पर्यटकों ने अपने टूर डोमेस्टिक करा लिए हैं। हॉलिडे पैकेज सीधे पोस्टपोन ट्रैवल एजेंटों ने बताया कि अप्रैल के अंत से उनका सीजन शुरू हो जाता है। स्कूलों की छुट्टियां शुरू होते ही लोग ट्रैवल करना शुरू कर देते हैं। मई और जून में ट्रैवल का ट्रेंड और बढ़ जाता है। समर सीजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं, लेकिन इस बार सीजन में काफी नुकसान हुआ है। यूएई के साथ ही ओमान, बाकू और यूरोप के हॉलिडे पैकेज सीधे कैंसल हो गए हैं। हालांकि, इनमें से लगभग 55 से 60 प्रतिशत लोग डोमेस्टिक टूर में बुकिंग करा रहे हैं। युद्ध को देखते हुए लोग फिलहाल गल्फ देशों और यूरोपीय देशों के लिए नई बुकिंग भी नहीं करा रहे हैं। होटल ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है।। सबसे ज्यादा संकट यूरोप-यूएई जाने वाले टूरिस्ट पर ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि एमपी में इंटरनेशनल टूरिज्म की बुकिंग पर बड़ा असर पड़ा है। सबसे ज्यादा असर यूएई को लेकर देखा गया है। यूरोप और उससे आगे जाने वाले पर्यटकों ने भी अपने प्लान कैंसल कर दिए हैं। वॉर के कारण सबसे ज्यादा संकट यूरोप, यूएई और यूरोप के रास्ते अमेरिका या कनाडा के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले यात्रियों को हो रहा है। वहीं, एमपी से लोग अब इंटरनेशनल ट्रैवल में जापान, कोरिया और फिलिपिंस जैसे देशों की ओर रुख कर रहे हैं। डोमेस्टिक टूरिज्म में इस साल सबसे ज्यादा बुकिंग उत्तर भारत, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, ऊटी और केरल के लिए देखी जा रही है। पैकेज 15 से 25 प्रतिशत तक महंगे जादौन ने बताया कि एयरफेयर में बढ़ोतरी और युद्ध जैसे हालात के कारण टूर पैकेज 15 से 25 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। वहीं, अन्य ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि इंडस्ट्री पूरी तरह से स्लोडाउन की ओर बढ़ रही है। कटारिया का कहना है कि यदि जियोपॉलिटिकल तनाव अगले एक महीने तक जारी रहता है, तो इंटरनेशनल टूरिज्म में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, ट्रैवल सेक्टर को उम्मीद है कि जैसे ही वैश्विक हालात सामान्य होंगे, यात्रा की मांग तेजी से वापस लौटेगी। वहीं, कुछ सामान्य टूर पैकेज में 10 से 15 हजार रुपए तक की गिरावट भी देखने को मिली है। इंटरनेशनल में फिलिपींस और डोमेस्टिक में काजीरंगा का न्यू ट्रेंड आया सामने ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि इंटरनेशनल टूर में युद्ध के कारण लोग यूएई, बाकू, यूरोप और त्बिलिसी के टूर कैंसल करा रहे हैं, वहीं पर्यटक अब दूसरे डेस्टिनेशन की बुकिंग करा रहे हैं। एमपी से लोग इस समर वेकेशन में सबसे ज्यादा फिलीपींस, सिंगापुर और श्रीलंका के लिए टूर बुक कर रहे हैं। वहीं, डोमेस्टिक टूरिज्म में काजीरंगा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये खबरें भी पढ़ें… MP में खाना महंगा, 400 की थाली अब ₹800 में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच मध्य प्रदेश पर असर पड़ा है। LPG की कमी और PNG की दरों में बढ़ोतरी ने आम आदमी के खाने का खर्च बढ़ा दिया है। इंदौर और जबलपुर में नाश्ते की चीजों के दाम बढ़ गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… MP में 5,600 फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर ईरान और इजराइल-अमेरिका के युद्ध का असर मध्य प्रदेश के ‘डेट्रॉयट’ कहे जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर पर बढ़ता जा रहा है। पहले एक्सपोर्ट ठप हुआ, तो अब कर्मचारियों-मजदूरों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 190 देशों को दवा सप्लाई रुकी, शटडाउन का खतरा
ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब मध्य प्रदेश के दवा उद्योग पर दिखने लगा है। प्रदेश की लगभग 100 फार्मा कंपनियों का निर्यात पूरी तरह ठप हो गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link