MP ka Mausam Update: मध्यप्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया हैं. जिसके चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा हैं. प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता ने मौसम पूरी तरह बदल दिया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि, तेज आंधी और झमाझम बारिश का दौर जारी रहा. जहां ग्वालियर, बैतूल, श्योपुर और मुरैना समेत करीब 10 जिलों में भारी ओलावृष्टि हुई. आलम यह था कि सड़कों और खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिसे देख लोग इसकी तुलना कश्मीर की बर्फबारी से करने लगे. वहीं, भोपाल, सीहोर, विदिशा और रतलाम समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई.
मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड संभाग के जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 30 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. जिसके चलते ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और पांढुर्णा में दोपहर के बाद मौसम बदल सकता है.
8 अप्रैल तक रहेगा असर, फिर शुरू होगा गर्मी का सितम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति 8 अप्रैल तक बनी रहेगी. 7 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 10-11 अप्रैल तक देखने को मिलेगा. हालांकि राहत की यह बूंदें ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेंगी. अप्रैल के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में सूरज के तेवर तल्ख होने लगेंगे. महीने के आखिरी सप्ताह तक ग्वालियर, धार, खरगोन और खजुराहो जैसे शहरों में पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान है. जिसके चलते दक्षिण और पश्चिमी मध्यप्रदेश में गर्म हवाएं भी लोगों को बेहाल करेंगी.
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
येलो अलर्ट (ओले-बारिश)ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और पांढुर्णा.
6 अप्रैल को भी आंधी-बारिश का अलर्ट
येलो अलर्ट (ओले-बारिश)ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 35.2°C
इंदौर में 33.8°C
जबलपुर में 34.4°C
ग्वालियर में 34.4°C
उज्जैन में 33.5°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 21.8°C
इंदौर में 20.6°C
जबलपुर में 24.0°C
ग्वालियर में 21.1°C
उज्जैन में 19.5°C